Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 23, 2026, 03:49 PM (IST)
Apple कंपनी सितंबर महीने में iPhone 18 सीरीज पेश कर सकती है। वैसे को आईफोन 18 सीरीज पिछले काफी समय से लीक्स का हिस्सा बनी हुई है। हालांकि, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में iPhone 18 Pro सीरीज के कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, कंपनी इस साल अपने प्रो मॉडल्स में पिछले साल की तरह की चटकीले कलर पेश करने वाली है। इस साल आईफोन 18 प्रो सीरीज में कंपनी नया लाल रंग का ऑप्शन शामिल करने वाली है। आपको बता दें, पिछले साल iPhone 17 pro मॉडल्स में पेश हुआ Cosmic Orange कलर ऑप्शन काफी पॉपुलर साबित हुआ था। इसी को देखते हुए अब कंपनी नए कलर ऑप्शन को अजमा कर देखना चाह रही है। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम
Bloomberg की लेटेस्ट रिपोर्ट में Mark Gurman ने जानकारी दी है कि कंपनी iPhone 18 Pro मॉडल्स के लिए नया “Deep Red” फिनिश कलर ऑप्शन की टेस्टिंग कर रह है। यदि यह लीक सही साबित होती है तो इस साल कंपनी Cosmic Orange कलर की तरह नया “Deep Red” कलर ऑप्शन iPhone 18 Pro व iPhone 18 Pro Max में लेकर आएगी। अन्य कलर ऑप्शन की बात करें, तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कंपनी अलग से पर्पल व ब्राउन कलर ऑप्शन पेश कर सकती है। और पढें: iPhone के लिए लॉन्च हुआ AI वाला Comet Browser, जानिए क्या है इसमें खास
आपको बता दें, Apple कंपनी कई सालों से प्रो सीरीज को सेफ कलर ऑप्शन के साथ पेश कर रही है, जिसमें Graphite, silver, gold और deep blue कलर ऑप्शन शामिल होते थे। वहीं, दूसरी ओर स्टैंडर्ड ऑप्शन के लिए कंपनी ब्राइट कलर ऑप्शन्स जैसे रेड, यैलो, पिंक व पर्पल जैसे कलर ऑप्शन का इस्तेमाल करती थी। और पढें: Apple Turns 50: iPhone से लेकर iPod तक, एप्पल के इन प्रोडक्ट्स ने कंज्यूमर टेक को दी नई दिशा
हालांकि, पिछले साल iPhone 17 Pro सीरीज के साथ कंपनी ने अपने कलर थीम में बदलाव किया है। पहली बार कंपनी ने आईफोन 17 प्रो मॉडल को Cosmic Orange कलर ऑप्शन में पेश किया था, जिसे ग्लोबली काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इसी को देखते हुए अब कंपनी नई आईफोन 18 सीरीज के साथ कलर ऑप्शन में बदलाव पेश कर सकती है।