comscore

Apple लेकर आ रहा OLED डिस्प्ले वाला Macbook Air, जानें कब होगा लॉन्च

OLED डिस्प्ले के साथ आने वाले Apple Macbook Air की लॉन्च डिटेल लीक हो गई है। कंपनी इसे अगले साल बाजार में उतार सकती है।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Mar 22, 2023, 10:22 AM (IST)

Highlights

  • अपकमिंग Apple Macbook Air में OLED डिस्प्ले मिलेगा।
  • डिवाइस अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
  • इस साल कंपनी कई प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है।

पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि Apple, OLED स्क्रीन वाले नए MacBook लाइनअप पर काम कर रहा है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग Apple Macbook Air कंपनी का पहला ऐसा MacBook डिवाइस होगा, जो OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। रिपोर्ट में इस नए मॉडल की लॉन्चिंग डिटेल भी लीक हुई है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये

New Apple MacBook Air laucnh Details

लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो OLED डिस्प्ले के साथ आने वाले Apple के पहले Macbook Air को अगले साल यानी 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। news और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें

इस टेक्नोलॉजी से होगा लैस

फीचर्स की बात करें तो अपकमिंग MacBook Air में कंपनी OLED टेक्नोलॉजी tandem stack का यूज कर रही है, जो कि cutting-edge OLED टेक्नोलॉजी का एक टाइप है। यह डिस्प्ले के लंबे समय तक चलने में सुधार करता है। साथ ही, पावर दक्षता में सुधार करता है। साथ ही चमक बढ़ाता है। news और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई

जबकि मैकबुक एयर को OLED पैनल का यूज करने के लिए स्विच किया जाएगा। MacBook Pro में कुछ और समय के लिए मिनी-LED डिस्प्ले जारी रहेगा। फिलहाल, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि प्रो मॉडल OLED में कब स्विच होंगे।

इस बीच, क्यूपर्टिनो-आधारित टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी Apple M3 चिपसेट द्वारा संचालित नए 13-इंच और 15-इंच मैकबुक एयर पर भी काम कर रही है। Apple M3 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया है। नए लैपटॉप के इस साल जून में WWDC 2024 के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है।

इस साल लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट

Apple इस साल और भी कई प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। लिस्ट में iPhone 15 Series है। इसके तहत iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max आएंगे। सीरीज में iPhone 15 Ultra भी आ सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अपकमिंग WWDC 2023 में कंपनी अपना पहला 15 इंच वाला MacBook Air लॉन्च कर सकता है। एप्पल इस साल rOS के साथ अपना पहला VR हेडसेट RealityPro पेश कर सकता है। Apple इस साल एक एडवांस iMac की घोषणा कर सकता है। इसमें M2/M3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।