comscore

Apple iPhone यूजर पुराने iOS वर्जन पर नहीं कर सकते स्विच, जानें आखिर क्या है वजह

Apple ने iOS 16.3 पर साइनिंग बंद कर दी है। इस बीच अगर आप iOS 16.3.1 का इस्तेमाल करते समय किसी गड़बड़ी का सामना कर रहे हैं, तो आपको अगले iOS अपडेट के लिए इंतजार करना होगा।

Edited By: Swati Jha | Published By: Swati Jha | Published: Feb 21, 2023, 12:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Apple iPhone यूजर पुराने iOS वर्जन को डाउनग्रेड नहीं कर सकते हैं।
  • लेटेस्ट Apple iOS 16.3.1 वर्जन में काफी मामूली अपडेट किए गए हैं।
  • लेटेस्ट iOS वर्जन Apple ID के लिए फिजिकल सेफ्टी-की सपोर्ट के साथ आता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple iPhone यूजर्स को हाल ही में iOS 16.3.1 अपडेट मिला है। नया वर्जन कई सुधार और सेफ्टी अपडेट के साथ आता है। नए iOS वर्जन के लॉन्च के बाद, एप्पल ने iOS 16.3 वर्जन पर साइनिंग बंद कर दी है। यह एक खास अपडेट था और कंपनी ने iOS 16 को पेश करते समय कुछ नए फीचर्स की अनाउंसमेंट की थी। news और पढें: Valentine’s Day के मौके iPhone 16 अपने पार्टनर को करें गिफ्ट, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा ऑफर

जैसा कि कंपनी ने iOS 16.3 पर साइनिंग बंद कर दी है। Apple iPhone यूजर ने अगर लेटेस्ट बिल्ड पहले ही इंस्टॉल कर लिया है तो वो इस वर्जन को डाउनग्रेड नहीं कर सकते हैं। Apple इसलिए पुराने iOS वर्जन्स पर साइनिंग करना बंद कर देता है ताकि यूजर नए और बेहतर फीचर्स वाले वर्जन्स पर बने रहें। यह कंपनी को ये भी तय करने मदद करता है कि यूजर किसी भी बग से सिक्योर हैं और हैकर्स डिवाइस को एक्सेस ना कर सकें। news और पढें: iPhone 17e के लॉन्च से पहले लीक में हुआ बड़ा खुलासा, दमदार चिपसेट से लेकर वायरलेस चार्जिंग तक का मिल सकता है सपोर्ट

Apple iOS 16.3.1 वर्जन में हुए मामूली अपडेट

लेटेस्ट Apple iOS 16.3.1 वर्जन में काफी मामूली अपडेट किए गए थे। यह Apple ID के लिए फिजिकल सेफ्टी-की के सपोर्ट में लाया गया। साथ ही इसने ग्लोबली एडवांस डेटा प्रोटेक्शन को भी सपोर्ट किया। इसने सेकेंड जनरेशन के HomePod और दूसरे डिवाइस लिए भी सपोर्ट जोड़ा। news और पढें: iPhone 16 Plus की कीमत में बड़ी गिरावट, यहां मिल रही ये सस्ती डील

Apple iOS 16.3 पर साइनिंग हुई बंद

Apple iOS 16.3 पर साइनिंग बंद होने की वजह से अगर आप iOS 16.3.1 का इस्तेमाल करते समय किसी दिक्कत या बग का सामना कर रहे हैं, तो आपको अगले iOS अपडेट का इंतजार करना होगा। अब आप iOS 16.3 वर्जन पर वापस नहीं जा सकते।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Apple पिछले iOS वर्जन्स में वापस जाने की परमीशन नहीं देता है। हालांकि iPhone यूजर जो अपने फोन को जेलब्रेक करते हैं, इस प्रोसेस को पसंद करते हैं। वहीं नए iOS बिल्ड के साथ बैटरी की समस्या या बग का सामना करने के बाद कुछ यूजर अपने iPhones को डाउनग्रेड करने की भी कोशिश करते हैं।