Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 28, 2025, 01:07 PM (IST)
Apple foldable iPhone: जहां एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रांड्स Samsung-Google फोल्डेबल स्मार्टफोन की रेस में आगे निकल चुके हैं। वहीं, Apple ने इस रेस में अभी भी एंट्री नहीं की है। हालांकि, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स की मानें तो अब कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। लीक की मानें, तो एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन अगले साल 2026 में मार्केट में दस्तक दे सकता है। हाल ही में फेमस एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने एक इंटरव्यू के दौरान रिवील किया कि कंपनी अपना पहला फोल्डेबल फोन अगले साल लॉन्च कर सकती है। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Flipkart GOAT Sale 2026: मात्र 70,990 रुपये में मिलेगा iPhone 17, Pro Max इतना सस्ता मिलेगा
Ming-Chi Kuo के मुताबिक, AI की रेस में भी पिछले रहने वाली कंपनी Apple ने इस साल अपना सबसे पतला फोन iPhone Air लॉन्च किया है। हालांकि, एयर की सेल उम्मीद पर खरी उतर नहीं पाई। ऐसे में कंपनी ने अपनी स्ट्रैटेजी में थोड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी नेक्स्ट जनरेशन आईफोन एयर की जगह Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी है। Kuo की मानें, तो Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अगले साल यानी 2026 में लॉन्च हो सकता है। और पढें: Apple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बढ़ाई MacBook और iPad की कीमत, जानिए वजह
Apple कंपनी साल 2026 में अपना नेक्स्ट जनरेशन Apple Air लाने की तैयारी में थी। इसमें कंपनी इस साल दो प्रो मॉडल्स, फोल्डेबल फोन और एयर का नया मॉडल लाने वाली थी। हालांकि, एयर की सेल में हुई जबरदस्त गिरावट के बाद कंपनी ने Air के नए मॉडल की लॉन्चिंग पर कथित रूप से रोक लगा ही है। अब इस फोन के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को साल 2027 में पेश किया जा सकता है। इस दौरान कंपनी अपना फोकस अपने पहले फोल्डेबल फोन पर लाना चाहती है, जिसे साल 2026 तक मार्केट में लॉन्ट किया जा सकता है।
लीक रिपोर्ट में Apple के foldable iPhone की कीमत भी सामने आई है। लीक के मुताबिक, कंपनी इस फोन को $2,000 (लगभग 1.80 lakh रुपये) की कीमत में पेश कर सकती है। डायमेंशन की बात करें, तो यह फोन 9 mm मोटा होगा। वहीं, अनफोल्ड होने के बाद यह 9.2mm पतला होगा।