Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 25, 2025, 06:47 PM (IST)
Xiaomi 17 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्चफोन है। फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB तक RAM मिलती है। फोन का कैमरा 50MP का है। वहीं, बैटरी 7000mAh की है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: लॉन्च से पहले Xiaomi 18 की इमेज आई सामने, डिजाइन हुआ रिवील
-6.3 इंच का डिस्प्ले और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर
-Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और पढें: Xiaomi X Pro QLED 2026 75-Inch TV भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स
-12GB RAM/16GB RAM
-256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज
-50MP का प्राइमरी कैमरा
-7000mAh बैटरी/100W फास्ट चार्जिंग
फीचर्स की बात करें, तो Xiaomi 17 फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB RAM/16GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। फोन की स्टोरेज 256GB, 512GB और 1TB की है।
फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 50MP का सेकेंडरी कैमरा और 50MP का ही तीसरा कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए भी फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
कंपनी ने Xiaomi 17 को अभी चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। इसे 4499 yuan (लगभग 55,880 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है, जिसमें फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल आता है। फोन में Snow Mountain Pink और Ice Melt Blue कलर ऑप्शन ट्रांसपेरेंट मैट टेक्चर्स के साथ मिलते हैं। वहीं, इसमें क्लासिक ब्लैक व व्हाइट कलर ऑप्शन भी आए हैं। फोन की सेल 27 सितंबर से चीन में शुरू होगी।