comscore

Vivo Y56 5G खरीदने से पहले इस्तेमाल कर पाएंगे, इसमें है 50MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी

Vivo Y56 5G भारतीय बाजार में ऑफलाइन मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में यूजर्स इसकी पेमेंट करने से पहले इसे चलाकर देख पाएंगे और कैमरा भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 16, 2023, 10:07 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Vivo Y56 5G में होगा डुअल कैमरा सेटअप।
  • इस फोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट मिलेगा।
  • यह मोबाइल Android 13 पर काम करेगा।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo Y56 5G स्मार्टफोन बिक्री के लिए ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी जानकारी mysmartprice ने शेयर की है। यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का डिजाइन अन्य वाई सीरीज के मोबाइल के जैसा है। इसमें बैक पैनल पर डुअल लेंस दिए हैं, जो कैमरा लेंस के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसकी कीमत 20 हजार कम रखी है। news और पढें: Realme C83 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और RAM-Storage कॉन्फिगरेशन लीक

Vivo का यह स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। पुरानी अफवाह पर गौर करें तो यह फोन दो कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। आइए इस मोबाइल की कीमत, स्पेसिफिकेशन और अन्य खूबियों के बारे में जानते हैं। news और पढें: 50MP कैमरा और 5,260mAh बैटरी से लैस, Honor का ये नया फोन हुआ लॉन्च, कीमत बस इतनी

Vivo Y56 5G की कीमत

Vivo Y56 5G की कीमत की बात करें तो यह 19999 रुपये में उपलब्ध है। इस कीमत में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। news और पढें: Oppo K14 5G: भारत में जल्द एंट्री की तैयारी, Bluetooth SIG लिस्टिंग से मिले लॉन्च संकेत

Vivo Y56 5G के स्पेसिफिकेशन

Vivo के इस मोबाइल के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो उसका खुलासा ऑफिशियल लिस्टिंग से हो चुका है। इस फोन में प्लास्टिक फ्रेम की बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें फ्लैट रियर पैनल मिलेगा, जिसपर दो सर्कुलर कटआउट दिए हैं। इस कटआउट में कैमरा लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें LED flash भी मिलेगी।

Vivo Y56 5G का डिस्प्ले

फ्रंट साइड की बात करें तो इसमें वॉटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा। पहली बार देखने पर यह आपको आकर्षक लग सकता है। इस मोबाइल में 6.58 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Full HD+ रेजोल्यूशन मिलता है। कंपनी ने स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो 60Hz का है। इसमें Android 13 का इस्तेमाल किया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Vivo Y56 5G का कैमरा सेंसर

Vivo के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा 2MP का है। इसमें नाइट मोड जैसे कई फीचर्स हैं। 16 Megapixel का सेल्फी कैमरा दिया गया है।