Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 30, 2025, 09:36 AM (IST)
Vivo ने पिछले महीने यानी नवंबर में Vivo X300 Series को ग्लोबली लॉन्च किया था। इसके तहत Vivo X300 और Vivo X300 Pro को बाजार में उतारा गया। इन दोनों में पावरफुल कैमरा से लेकर बैटरी तक दी गई है। इनमें AI फीचर्स भी मिलते हैं। अब कंपनी इस लाइनअप में Vivo X300 Ultra को जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस बीच डिवाइस को यूरोप की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। और पढें: धांसू फीचर्स वाला Vivo फोन मात्र 1234 रुपये के खर्च पर होगा आपका, अभी लपकें सुपर डील
जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X300 Ultra को यूरोप की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग की मानें, तो डिवाइस का मॉडल नंबर V2562 है। इसके अलावा, लिस्टिंग से फोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। और पढें: Vivo V60 5G फोन 3000 रुपये सस्ता खरीदें, मिलेगा 6500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा
पुरानी लिस्टिंग की मुताबिक, अपकमिंग फोन में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग दी जाएगी, जिससे डिवाइस तेजी से चार्ज होगा। हालियां लीक्स की मानें, तो हैंडसेट में 7000mAh की जंबो बैटरी दी जाने की संभावना है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए हैंडसेट में 200MP का कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50एमपी का अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।
सेल्फी के लिए फोन में 50एमपी का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिलने की संभावना है।
स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर एक्स 300 अल्ट्रा की लॉन्चिंग या कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि अपमकिंग डिवाइस को जनवरी 2026 के अंत या फिर फरवरी 2026 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत भी 1 लाख के आसपास हो सकती है।
अंत में आपको बताते चलें कि वीवो ने नवंबर की शुरुआत में vivo Y19s 5G को भारत में पेश किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन में 6.74 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज तक दी गई है। इसको एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
फोटो क्लिक करने के लिए फोन में 13MP का प्राइमरी और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 5एमपी का कैमरा मिलता है। इसको IP64 की रेटिंग दी गई है। इसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी मिलती है।