comscore

Vivo V50 5G की आ गई लॉन्च डेट, इन दमदार फीचर्स के साथ लेगा एंट्री

Vivo V50 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आखिरकार अनाउंस कर दी गई है। इस स्मार्टफोन के ज्यादातर फीचर्स भी लॉन्च से पहले कन्फर्म हो गए हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 07, 2025, 05:38 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo V50 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है। पिछले काफी समय से यह स्मार्टफोन चर्चा में बना हुआ है। काफी समय पहले Flipkart पर इसके लिए माइक्रो वेबसाइट लाइव कर दी गई थी। तब से इसकी लॉन्च डेट का इंतजार किया जा रहा है। अब कंपनी ने लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। स्मार्टफोन इसी महीने में लॉन्च किया जाएगा। माइक्रो वेबसाइट पर फोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: 3075 रुपये की गजब छूट पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Vivo फोन, दोबारा नहीं मिलेगा सुपर ऑफर

Vivo V50 India Launch

Vivo V50 5G स्मार्टफोन भारत में 17 फरवरी, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च हो जाएगा। Flipkart पर लाइव हुए पेज पर लेट दिखाई दे रही है। news और पढें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO K14 5G सिर्फ 1080 रुपये प्रति माह में होगा आपका, हर बार नहीं मिलेगी ऐसी डील

स्मार्टफोन के कन्फर्म फीचर्स

फोन के फीचर्स की बात करें तो वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका पिक्सल रेजलूशन 1.5k और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में 6000mAh की जंबो बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, फोन 7.4mm मोटा होगा।

वॉटर और डस्ट से सेफ्टी के लिए स्मार्टफोन में IP68/IP69 रेटिंग मिलेगी। वीवो का यह फोन Diamond Shield Glass प्रोटेक्शन के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50MP का कैमरा दिया जाएगा। बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और ऑरा लाइट LED फ्लैश मिलेगा। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर रन करेगा।

कई रिपोर्ट्स का दावा है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी होगी फोन की कीमत?

इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है। इसमें Rose Red और Titanium Grey शामिल है। फोन की कीमत 35000 रुपये से लेकर 4000 रुपये के बीच में हो सकती है।