Written By Manisha
Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Vivo T4x 5G का अपग्रेड वर्जन होने वाला है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फिलहाल, कंपनी ने फोन के जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की है। माना जा रहा है कि वीवो का यह फोन इस सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। फोन Android 16-बेस्ड OriginOS 6 के साथ दस्तक देगा। यहां जानें फोन की लॉन्च डेट और सभी डिटेल्स। और पढें: Vivo T5e फोन 5500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Flipkart पर Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन भारत में 17 मार्च दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। टीजर पोस्टर के जरिए फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। यह फोन ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। और पढें: 1500 रुपये सस्ता खरीदें नया Vivo T5 Lite 44W 5G फोन, 6500mAh बैटरी फोन की सेल शुरू, यहां मिलेगा Offer
The wait is almost over. ⚡
Meet the fastest smartphone in the segment — the all-new vivo T5x 5G.🚀 Launching on 17th March, 12 PM.#ComingSoon #vivoT5x #GetSetTurbo #TurboLife pic.twitter.com/AbGL6lXGCl
— vivo India (@Vivo_India) March 10, 2026
फिलहाल कंपनी ने फोन के फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की है। हालांकि, परफॉर्मेंस से जुड़ी डिटेल्स 12 मार्च को रिवील की जाएगी। बैटरी की जानकारी 13 मार्च को सामने आएगी।
कंपनी ने पिछले साल मार्च में Vivo T4x 5G को लॉन्च किया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये थी। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले पेश किया जाने वाला है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ आपको 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो टी5एक्स फोन इस फोन से बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।