comscore

Top Smartphone Under 20000: जबरदस्त फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार से कम, देखें लिस्ट

Top Smartphone Under 20000 in India: इंडियन मार्केट में 20 हजार से कम में आने वाले कई धाकड़ स्मार्टफोन हैं, जिनकी परफॉर्मेंस बेहतर है। इन पर बिना रुकावट के रोजमर्रा के कार्य भी आसानी से किए जा सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 07, 2026, 01:08 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Top Smartphone Under 20000 in India: अगर आपका स्मार्टफोन पुराना हो गया है और अब 20 हजार से कम में अपने लिए नया फोन तलाश रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा खरीदें, तो अपने दिमाग से टेंशन निकाल दें, क्योंकि हम आपको इस खबर में 20 हजार से कम के टॉप-क्लास फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डेली यूज के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इन पर मल्टी-टास्किंग और गेमिंग भी की जा सकती है। आइए इन 5जी फोन पर डालते हैं नजर… news और पढें: OPPO K14x 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 6500mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

OPPO K13x 5G

ओप्पो के13एक्स की कीमत 15,999 रुपये है। इस डिवाइस में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ-साथ 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा और 50MP का बैक कैमरा मिलती है। इसकी बैटरी 6000mAh की है। news और पढें: Oppo K13x 5G को 485 रुपये देकर लाएं घर, मिलेगा 6000mAh जंबो बैटरी और 50MP कैमरा

Redmi 15 5G

Redmi 15 का प्राइस 15,999 रुपये से शुरू होता है। टॉप फीचर्स की बात करें, तो इस रेडमी फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.9 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इसमें 7000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी तक है। इसमें 50MP का कैमरा मिलता है।

Moto G86 Power 5G

मोटो जी86 पावर 5जी में 6720mAh की बैटरी लगी है। इसको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 50MP का बैक और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका डिस्प्ले 6.67 इंच का है, जिस पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन ग्लास लगा हे। इसकी कीमत 17,999 रुपये है।

Realme 15x 5G

Realme 15x की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। इस फोन को 60 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 7000mAh बैटरी के साथ लाया गया है। इसमें फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का कैमरा और Al Edit Genie का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 1200nit ब्राइटनेस वाली स्क्रीन मिलती है। इसमें 6nm Octa-core चिपसेट भी दी गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

POCO X7 5G

पोको एक्स 7 5जी फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 50MP का बैक और 20MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले मिलता है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।