comscore

Apple Foldable iPhone: चार कैमरा, क्रिस-फ्री फोल्डिंग और Touch ID समेत ये 5 चीजें जो इस मुड़ने वाले फोन को खास बनाएंगी

IPhone Fold 2026 में आ सकता है, जिसमें चार कैमरे, फोल्डेबल डिस्प्ले और Touch ID जैसी शानदार खूबियां हो सकती हैं, क्या ये नया iPhone आपके स्मार्टफोन के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा? आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 23, 2025, 01:34 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: iPhone Fold में मिलेगा लिक्विड मेटल से बना खास हिंज, लीक में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए पूरी डिटेल

Apple जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने वाली है, जिसे iPhone Fold कहा जा सकता हैहाल ही में iPhone 17 सीरीज आई है, लेकिन अब सबकी नजरें 2026 के इस नए मॉडल पर हैंरिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold में नया डिजाइन, बड़ी स्क्रीन का अनुभव और कुछ शानदार हार्डवेयर अपडेट होंगेइसमें चार कैमरे, Touch ID और फोल्डेबल डिस्प्ले जैसी खासियतें देखने को मिल सकती हैं, अगर ये फीचर्स सच हुए तो Apple का यह फोन मार्केट में गेम चेंजर साबित हो सकता हैआइए जानते हैं इस फोन में क्या-क्या नया मिलेगा news और पढें: Apple 2026 में ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone और वापस आ सकता है Touch ID, लीक में हुआ बड़ा खुलासा

क्रीस-फ्री फोल्डिंग मेकैनिज्म

अभी के फोल्डेबल फोन में आम तौर पर फोल्डिंग वाले हिस्से पर क्रिस दिखती है, Apple इसे हटाने की योजना बना रहा हैरिपोर्ट्स के अनुसार, इसका फोल्डिंग डिजाइन किताब की तरह खुलेगा और फोल्ड होने पर मोटाई लगभग 9-9.5mm और खुलने पर 4.5-4.8mm होगीइसका मतलब है कि खुला हुआ फोन Apple के हालिया iPhone Air से भी पतला होगा news और पढें: CES 2026: Samsung ने पेश किया क्रिज-फ्री फोल्डेबल डिस्प्ले, iPhone Fold में हो सकता है इस्तेमाल

दो डिस्प्ले साइज

नए फोल्डेबल iPhone में दो स्क्रीन होने की संभावना हैइसमें अंदर की स्क्रीन 7.8 इंच की होगी और बाहर की स्क्रीन 5.5 इंच की, इसका मतलब है कि यह iPhone एक साथ टैबलेट और कॉम्पैक्ट फोन दोनों का एक्सपीरियंस देगाअंदर की स्क्रीन पुराने iPad Mini जैसी बड़ी होगी, जबकि बाहर की स्क्रीन iPhone Mini के पुराने साइज के करीब होगी

Touch ID की वापसी

हाल के iPhone Face ID का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फोल्डेबल मॉडल में Touch ID लौट सकता हैरिपोर्ट्स के अनुसार फिंगरप्रिंट सेंसर साइड बटन में लगाया जा सकता है, जैसे iPad Air में होता हैइसका कारण यह हो सकता है कि दोनों डिस्प्ले पर Face ID लगाना तकनीकी रूप से कठिन होगा

टाइटेनियम बॉडी

iPhone Fold में टाइटेनियम का इस्तेमाल होने की संभावना है, खासकर हिंग और केसिंग मेंयह डिजाइन फोन को मजबूत बनाएगा और हल्का भी रखेगा

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

चार कैमरों वाला कैमरा सिस्टम

Apple के फोन हमेशा से फोटोग्राफी में शानदार रहे हैंiPhone Fold में 4 कैमरे होने की उम्मीद है, इसमें दो 48MP के पीछे वाले कैमरे होंगे, एक सामने का कैमरा तब काम करेगा जब फोन फोल्ड होगा और दूसरा सामने का कैमरा तब काम करेगा जब फोन खुला होगापीछे वाले कैमरे में दूसरा लेंस अल्ट्रा-वाइड होगा या टेलीफोटो, अभी ये पता नहीं हैiPhone 17 का नया Centre Stage फीचर भी इसमें हो सकता है