Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 21, 2023, 11:43 AM (IST)
Apple का iPhone बीते एक-दो दशक के अंदर स्टेटस सिंबल बन चुका है। दुनियाभर में मौजद करोड़ों यूजर्स मिल जाएंगे, जो आईफोन के लेटेस्ट मॉडल को खरीदना चाहते हैं। इसके लिए वह 1 या 1.50 लाख रुपये तक खर्च करने को रेडी रहते हैं। लेकिन एक व्यक्ति ने आउटडेटेड आईफोन के लिए iPhone 14 Pro Max से कई गुना ज्यादा की बोली लगाकर खरीदा है। दरअसल, first-gen iPhone को 53 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा गया है। और पढें: Valentine’s Day के मौके iPhone 16 अपने पार्टनर को करें गिफ्ट, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा ऑफर
फैक्ट्री सील First-Gen iPhone को एक नीलामी में रखा गया। यह एक पूरी तरह से सील पैक वाला स्मार्टफोन था और इसे आधे करोड़ से भी ज्यादा की कीमत में बेचा गया है। यह फर्स्ट जनरेशन आईफोन साल 2007 का मॉडल है। इसकी कीमत $63,356 ( करीब 53 लाख रुपये ) लगाई गई। और पढें: iPhone 17e के लॉन्च से पहले लीक में हुआ बड़ा खुलासा, दमदार चिपसेट से लेकर वायरलेस चार्जिंग तक का मिल सकता है सपोर्ट
First-Gen iPhone के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की बात करें तो इसमें यूजर्स को ठगा हुआ महसूस हो सकता है। इस आईफोन में 8Gb Storage वाले वेरिेएंट की कीमत साल 2007 में $599 (करीब 48,000 रुपये) है। और पढें: iPhone 16 Plus की कीमत में बड़ी गिरावट, यहां मिल रही ये सस्ती डील
इस आईफोन का कलर क्रीन ग्रीन है और यह एक यूजर्स को एक दोस्त से गिफ्ट में 15 साल पहले मिला था। इसके बाद यह फोन साल 2019 में सामने आया और इसकी कीमत 5,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 4,13,742 रुपये) आंकी गई थी। लेकिन अब इस मोबाइल की बोली 53 लाख रुपये तक लगाई जा चुकी है।
First-Gen iPhone के नीलामी की शुरुआती बोली $2,500 (करीब 2.06 लाख रुपये) थी, जो काफी अजीब सी बात लग सकती है। इसके बाद यह स्मार्टफोन की आखिरी बोली 53 लाख रुपये लगाई गई है। बताते चलें कि बीते साल कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप सीपीज आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो को लॉन्च किया है। इस सीरीज के हैंडसेट में दमदार कैमरा सेटअप और आकर्षक डिजाइन का इस्तेमाल किया है।