Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 22, 2025, 01:27 PM (IST)
TECNO POVA CURVE 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। इस फोन को कंपनी काफी दिन पहले ही Flipkart पर टीज कर चुकी है। अब फाइनली फोन की लॉन्च डेट भी रिवील कर दी गई है। फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है, जिसके जरिए फोन के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स सामने आई है। डिजाइन की बात करें, तो टेक्नो का यह फोन Starship से प्रेरित डिजाइन मार्केट में लेकर आने वाला है। साथ ही फोन में शानदार कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Upcoming Smartphones in February 2026: Vivo V70 सीरीज से लेकर Google Pixel 10a तक, भारत में लॉन्च होंगे ये फोन
POVA Mobile India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए TECNO POVA CURVE 5G फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 28 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने इस पोस्ट के जरिए फोन के लुक को भी टीज कर दिया है। पोस्टर में फोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रे ऑप्शन में दिख रहा है। और पढें: Tecno Pova Curve 2 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेगा अनोखा कैमरा मॉड्यूल
Look how far we’ve come. A simple idea has evolved into something extraordinary.
और पढें: Tecno Pova Curve 2 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर कैमरा तक जानें सब कुछ
Introducing POVA Curve 5G — our most revolutionary design yet.
Launching on 29th May, 12PM.#POVA | #POVACurve5G pic.twitter.com/GIb3eHB3Lr
— POVA Mobile India (@pova_mobile) May 22, 2025
जैसे कि हमने बताया Flipkart पर TECNO POVA CURVE 5G फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन के डिजाइन व फीचर्स से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ चुकी है। टेक्नो का यह फोन Starship प्रेरित डिजाइन के साथ आने वाला है। कंपनी फोन में AMOLED डिस्प्ले देगी। इसके अलावा, फोन में कई AI फीचर्स मौजूद होंगे। साथ ही फोन में सेफ्टी के लिए AI फीचर्स मिलेंगे, जो कि निजी डेटा को ब्लर करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, कंपनी फोन में कनेक्टिविटी को लेकर भी तगड़े फीचर्स देने वाली है, जिनकी डिटेल्स अभी रिवील नहीं हुई है।
फोन के कई फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लीक की मानें, तो यह फोन FHD+ डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।