comscore

Samsung Galaxy S26 सीरीज का अहम फीचर हुआ रिवील, अगले साल देगा दस्तक

Samsung Galaxy S26 Series अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे जुड़ी तमाम लीक्स आती रहती हैं। अब एक नई रिपोर्ट आई है, जिससे सीरीज में मिलने वाले प्रोसेसर का पता चला है।

Published By: Ajay Verma | Published: May 06, 2025, 04:19 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy S25 सीरीज को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप में Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra आते हैं। इन तीनों डिवाइस में शानदार कैमरा से लेकर AI फीचर्स तक दिए गए हैं। अब खबर है कि कोरियन टेक जाइंट ने अपकमिंग Samsung Galaxy S26 सीरीज पर काम करना शुरू दिया गया है। इस लाइनअप के फोन्स में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन की जगह Exynos चिप मिल सकती है। news और पढें: लॉन्च से पहले लीक हुई Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro की तस्वीरें, डिजाइन आया सामने

मिल सकता है Exynos प्रोसेसर

गैजेट्स360 ने अपनी रिपोर्ट में टिप्स्टर @Jukanlosreve का हवाला देते हुए बताया कि स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अगले साल आने वाली फ्लैगशिप सीरीज गैलेक्सी एस 26 में स्नैपड्रैगन की जगह Exynos चिप दे सकती है। माना जा रहा है कि चिपसेट की क्षमता कम है। इस वजह से इसका उपयोग केवल यूरोपीय बाजार में पेश किए जाने वाले फोन में किया जाने की उम्मीद है। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, मिलेगा ‘Zero-Peeking’ प्राइवेसी फीचर

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कंपनी ने शुरुआत में गैलेक्सी एस 25 सीरीज के लिए एक्सीनॉस 2500 चिप तैयार की थी, लेकिन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर की मांग और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर इसे छोड़ना पड़ा। इस कारण चिप को रिलीज नहीं किया गया। ऐसे में टिप्स्टर का मानना है कि अपकमिंग फोन में एक्सीनॉस चिप दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक चिप या फिर गैलेक्सी एस 26 सीरीज से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया है। news और पढें: Samsung Galaxy F70e 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ

मार्च में लॉन्च हुआ यह फोन

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने इस साल मार्च में A-सीरीज के नए फोन Samsung Galaxy A26 5G को भारत में लॉन्च किया था। फीचर्स पर नजर डालें, तो मोबाइल फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैको सेंसर मिलता है। वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 13MP का कैमरा दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 15 पर काम करता है। इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसको 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। इसमें 6.7 इंच का FHD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ लगाया गया है। इस फोन की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है।