Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 23, 2024, 11:14 AM (IST)
Samsung Galaxy S25 सीरीज पिछले कई दिनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर खबरों में बनी हुई है। इस स्मार्टफोन सीरीज से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स व लीक्स आ चुकी हैं, जिनसे हैंडसेट्स के डिजाइन, फीचर्स व लॉन्चिंग की डिटेल मिली है। अब अपकमिंग एस 25 लाइनअप में मिलने वाले प्रोसेसर का पता चला है। इसके अलावा, स्मार्टफोन ब्रांड ने अभी तक किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
सैमसंग मोबाइल के प्रेसिडेंट TM Roh ने Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लॉन्च के दौरान कहा कि यह चिपसेट भविष्य में आने वाले गैलेक्सी डिवाइस को बेहतर बनाएगी। क्वालकॉम का इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग और मोबाइल एआई एडवांसमेंट गैलेक्सी एआई अनुभव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे यह संकेत मिल रहा है कि गैलेक्सी एस 25 सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप दी जाएगी। और पढें: Qualcomm का आने वाला नया प्रोसेसर बढ़ा सकता है स्मार्टफोन की कीमत, जानें ऐसा क्या खास होगा इसमें
अब Snapdragon 8 Elite की बात करें, तो यह कंपनी का फ्लैगशिप प्रोसेसर है। इसके डिवाइस में आने से परफॉर्मेंस 40 गुना बेहतर हो जाएगी। साथ ही, हैंडसेट 44 प्रतिशत तक कम पावर कंज्यूम करेगा। इससे फोन के हैंग होने की संभावना न के बराबर हो जाएगी और फोन जल्दी हीट भी नहीं होगा। और पढें: Vivo X300 Max और X300 Ultra मार्च में हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा
पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें, तो Samsung Galaxy S25 सीरीज का डिजाइन एस24 से मिलता-जुलता होगा। बढ़िया फोटो क्लिक करने के लिए हैंडसेट में 200MP का लेंस दिया जाएगा। इसके साथ अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर भी मिलेगा।
गैलेक्सी एस 25 सीरीज के मोबाइल फोन्स में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। इस सीरीज के हैंडसेट में कर्व्ड एचडी प्लस डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, ये फोन्स Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।
सैमसंग की तरफ से अभी तक सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज की लॉन्चिंग या फिर कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन सीरीज को नए साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 60 से 70 हजार के बीच हो सकती है।