comscore

Samsung Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra भारत में देंगे दस्तक, BIS पर हुए लिस्ट

Samsung Galaxy S25 Series के फोन्स को पिछले कई दिनों से सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। एक बार फिर लाइनअप के मिड और अल्ट्रा मॉडल को BIS पर देखा गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 22, 2024, 08:57 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy S25 Series को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। अब तक सामने आई लीक्स की मानें, तो अपकमिंग सीरीज के तहत Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25+ और Samsung Galaxy S25 Ultra को बाजार में उतारा जा सकता है। इन फोन्स को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। अब एक बार फिर से लाइनअप के गैलेक्सी एस 25 प्लस और एस 25 अल्ट्रा को BIS (Bureau of Indian Standards) पर स्पॉट किया गया है। news और पढें: Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy S25 Ultra हुए सस्ते, अब इतने कम में खरीदें

91मोबाइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S25+ और Samsung Galaxy S25 Ultra इस वक्त BIS पर लिस्ट हैं। इनका मॉडल नंबर SM-S936B और SM-S938B है। इस लिस्टिंग से फोन्स की भारत में लॉन्चिंग का संकेत मिल रहा है। हालांकि, कोरियन ब्रांड सैमसंग ने अभी तक S25 सीरीज की लॉन्चिंग या फिर फीचर्स को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। news और पढें: भारत में जल्द एंट्री लेने वाला है Realme 16T 5G, BIS लिस्टिंग में आया सामने

कैसे होंगे स्पेसिफिकेशन्स

हाल ही में आई लीक्स और रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के सभी फोन्स में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा। डिवाइस में AI फीचर्स मिलेंगे। इस लाइनअप का टॉप अल्ट्रा मॉडल टाइटेनियम फ्रेम के साथ आएगा, जिससे प्रीमियम लुक मिलेगा। news और पढें: भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है PlayStation 5 Pro, BIS वेबसाइट पर दिखा Sony का कंसोल

सीरीज के सभी फोन्स में AMOLED डिस्प्ले से लेकर 200MP तक का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इन अपकमिंग फोन्स को 8 अलग-अलग कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कब होगी लॉन्चिंग

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि सैमसंग ने अभी तक लॉन्चिंग की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस 25 सीरीज को जनवरी 2025 की शुरुआत में भारत समेत कई देशों में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 70 हजार से शुरू होने की संभावना है।

सितंबर में इस फोन से उठा पर्दा

आखिर में बताते चलें कि टेक जाइंट सैमसंग ने इस साल सितंबर में Samsung Galaxy S24 FE को ग्लोबल बाजार में उतारा था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, Exynos 2400e चिपसेट और एंड्रॉइड 14 पर आधारित वन यूआई 6.1 का सपोर्ट दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 4700mAh की है। इसे 25W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है।