comscore

Samsung ला रहा A-सीरीज का नया स्मार्टफोन, टेस्ट सर्वर पर हुआ लिस्ट

Samsung का नया स्मार्टफोन लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। यह डिवाइस Samsung Galaxy A37 है। इसे कंपनी के टेस्ट सर्वर पर स्पॉट किया गया है। इससे डिवाइस की जल्द लॉन्चिंग का संकेत मिल रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 13, 2025, 11:22 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung इस साल की शुरुआत से मिड रेंज में कई स्मार्टफोन उतार चुका है। इनमें Samsung Galaxy M17, Galaxy M36 और Galaxy A17 जैसे फोन शामिल हैं। इस कड़ी में अब एक और डिवाइस आने वाला है, जिसे कंपनी के इंटरनल सर्वर पर देखा गया है। इससे मॉडल नंबर की जानकारी मिली है। इस हैंडसेट को Samsung Galaxy A37 माना जा रहा है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इस डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। news और पढें: Samsung One UI 8.5 Beta अपडेट में यूजर्स को मिला बड़ा सरप्राइज, Bixby हुआ सुपर स्मार्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Samsung Galaxy A37 को सैमसंग के इंटरनल टेस्ट सर्वर पर स्पॉट किया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर SM-A376U है। इसमें ‘U’ का मतलब US वेरिएंट है। इससे संकेत मिल रहा है कि फोन को सबसे पहले अमेरिका में उतारा जा सकता है। news और पढें: Samsung लेकर आ रहा दो धाकड़ स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले यहां हुए लिस्ट

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ पता नहीं चला है। यह फोन Samsung Galaxy A36 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है, जिसे इस वर्ष मार्च में पेश किया गया था। news और पढें: Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले ही Samsung ने दिया ये बड़ा ऑफर, प्री-रिजर्वेशन करने पर मिलेगा फायदा

Samsung Galaxy A36 की डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी ए36 की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होती है। यह ग्राहकों के लिए तीन स्टोरेज व रैम ऑप्शन में अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-O HDR डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus+ लगाया गया है।

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ-साथ Adreno 710 GPU, 256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB तक रैम दी गई है। इसमें Android 15 पर काम करने वाला Samsung One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो लेंस है। इसमें LED लाइट भी मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा भी दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बैटरी

यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसको 45W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GLONASS, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।