Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 09, 2025, 04:01 PM (IST)
और पढें: Amazon Offers: जेब नहीं दे रही पूरी पेमेंट करने की अनुमति, 900 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फोन
Redmi Note 15 5G की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा हो गई है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की माइक्रो-साइट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India पर लाइव हो गई है। इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसके साथ हैंडसेट की लॉन्च डेट भी सामने आई है। आइए नीचे जानते हैं विस्तार से… और पढें: पहली सेल में सस्ता हुआ 108MP का Redmi फोन, यहां मिल रहा 3000 का बंपर Discount
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन को 6 जनवरी 2026 के दिन लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का टीजर Amazon पर लिस्ट है। इससे साफ हो गया है कि अपकमिंग फोन की बिक्री इस ही शॉपिंग प्लेटफॉर्म से की जाएगी। इसमें फोटो क्लिक करने के लिए 108MP का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, अन्य फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Redmi Note 15 भारत में हुआ लॉन्च, 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ मिलेंगे ये फीचर्स, बस इतनी है कीमत
पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो रेडमी नोट 15 5जी स्मार्टफोन में 6.8 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसमें बेहतर वर्किंग के लिए क्वालकॉम का प्रोसेसर और HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है।
रेडमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6000 से 6500mAH की बैटरी दी जा सकती है। इसे 80 से 90 वॉट बीच फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी दिए जाएंगे।
स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने नोट 15 5जी की कीमत से जुड़ी कोई डिटेल नहीं दी है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि इस अपकमिंग फोन की कीमत 13 से 15 हजार के बीच रखी जा सकती है। यह फोन ग्राहकों के लिए कई कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा।
REDMI 15C कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस डिवाइस को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस की कीमत मिड रेंज में रखी गई है। इस मोबाइल फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1600 x 720 रेजलूशन और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का बैक और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 6000mAh की है। इसको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है।