Written By Avanish Upadhyay
Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 11, 2023, 01:45 PM (IST)
Xiaomi ने कुछ दिन पहले ही Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह सीरीज चीन और इंडिया दोनों देशों में लॉन्च हो चुकी है। इस सीरीज में अब तक कुल 5 हैंडसेट लॉन्च हो चुके हैं और अब लाइनअप में नया हैंडसेट शामिल होने जा रहा है। इस अपकमिंग हैंडसेट का नाम Redmi Note 12 Turbo होगा, जिसकी जानकारी टिप्स्टर
Kacper Skrzypek ने शेयर की है। और पढें: Smartphones launching in India: Nothing Phone (4a) से लेकर Xiaomi 17 सीरीज तक, मार्च में भारत आ रहे ये फोन
Kacper Skrzypek के ट्वीट के मुताबिक, रेडमी नोट 12 सीरीज में एक और स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहे हैं, जिसका नाम Redmi Note 12 Turbo होगा। हालांकि अभी इस स्मार्टफोन को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं है, लेकिन इतना जरूर बताया है कि इसमें Qualcomm CPU का इस्तेमाल किया जाएगा और इसका कोडनेम marble होगा। Qualcomm एक अमेरिकी चिपसेट निर्माता कंपनी है। कई स्मार्टफोन यूजर्स क्वालकॉम के चिपसेट वाले फोन को तरजीह देते हैं। टिप्स्टर ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर यह जानकारी नहीं दी है कि ये मोबाइल चीन में लॉन्च होगा या फिर ग्लोबल मार्केट में। और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
रेडमी नोट 12 के स्पीड एडिशन में 6.67 इंच का Full HD+ रेजोल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz OLED डिस्प्ले दिया है। इसमें Dolby Vision सर्टिफाइड डिस्प्ले मिलेगा, जो 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Xiaomi Pad 8 भी मारेगा एंट्री
रेडमी नोट 12 सीरीज के अपकमिंग हैडसेंट में octa-core Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही इसमें अधिकतम 12GB LPDDR4X RAM और अधिकमत 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। यह मोबाइल Android 12 बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी और 67W का फास्ट चार्जर मिलेगा।
स्पीड एडिशन में बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 108MP का मिलेगा, जो Samsung HM2 sensor है। इसमें 8MP ultra-wide-angle लेंस मिलेगा। इसमें 2MP macro sensor मिलेगा। इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। साथ ही इसमें डॉल्बी एटमोस ऑडियो के साथ Stereo Speaker Setup मिलेगा।