comscore

8000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ ये जबरदस्त गेमिंग फोन, इतनी होगी कीमत

क्या आप गेमिंग के लिए एक ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे गेमिंग सेशन में भी गर्म न हो, तो nubia ने लॉन्च किया RedMagic 11 Pro और 11 Pro+, इसमें बड़ी बैटरी, 144Hz की स्क्रीन और खास कूलिंग सिस्टम है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 18, 2025, 10:02 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

nubia ने अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन RedMagic 11 Pro और 11 Pro+ को चीन में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हैं और गेमिंग के शौकीनों के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं। इन फोन में एक्टिव कूलिंग फैन और लिक्विड मेटल VC चेम्बर है, जिससे लंबी गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होगा। खास बात यह है कि RedMagic 11 Pro+ में पल्सेटिंग वॉटर कूलिंग इंजन भी मौजूद है जो और बेहतर कूलिंग सपोर्ट देता है। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट

फोन की डिस्प्ले और डिजाइन में क्या नया है?

दोनों फोन में 6.85 इंच की BOE X10 AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 95.3% और बेजल सिर्फ 1.25mm पतले हैं। फोन में कंपनी का R4 गेमिंग चिप, 24GB तक LPDDR5T RAM और 1TB तक UFS 4.1 Pro स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। news और पढें: Vivo X300 Max और X300 Ultra मार्च में हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा

बैटरी और कैमरा फीचर्स क्या हैं?

बैटरी के मामले में RedMagic 11 Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि 11 Pro+ में 7500mAh बैटरी है और यह 120W वायरड के साथ 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। कैमरा की बात करें तो दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों में 16MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मौजूद है। news और पढें: Xiaomi 17 Ultra: ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमत, बैटरी और कलर ऑप्शन लीक

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गेमिंग और बाकी फीचर्स क्या-क्या हैं और कीमत कितनी है?

गेमिंग और फीचर्स की बात करें तो फोन में 3000Hz टच सैम्पलिंग रेट और 360Hz मल्टी-टच सैम्पलिंग रेट वाली Synaptics टच चिप है। साथ ही 520Hz डुअल टच शोल्डर बटन, 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi 7, NFC, इन्फ्रारेड ब्लास्टर, स्टेरियो स्पीकर्स और IPX8 वाटर रेसिस्टेंस भी शामिल हैं। फोन RedMagic OS 11 पर चलते हैं। RedMagic 11 Pro की कीमत CNY 4,999 (लगभग 62,000 रुपये) से शुरू होती है, जबकि 11 Pro+ की कीमत CNY 5,699 (करीब 70,000 रुपये) से शुरू होती है। ट्रांसपेरेंट वेरिएंट्स में LED लाइटिंग भी दी गई है और ये 24GB/1TB वेरिएंट CNY 7,699 (लगभग 95,000 रुपये) तक है।