Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 08, 2025, 09:13 AM (IST)
Realme P Series 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इस लाइनअप को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। अब इस अपकमिंग सीरीज के फोन को पॉपुलर सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर देखा गया है, जहां से फोन मं मिलने वाले फीचर्स का पता चला है। हालांकि, लिस्टिंग से फोन की कीमत या लॉन्च डेट का पता नहीं चला है। और पढें: Realme C83 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और RAM-Storage कॉन्फिगरेशन लीक
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Realme P Series 5G का Realme P4 Pro इस वक्त गीकबेंच पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX5116 है। इसमें स्मूथ फंक्शनिंग के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। और पढें: Realme P4 Lite 4G: 6300mAh बैटरी के साथ आया नया फोन, शुरुआती कीमत 8000 से कम
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन में Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें 12GB रैम के साथ Adreno 722 जीपीयू मिल सकता है, जिससे यूजर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा, किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Realme Narzo 90 5G पर 1000+1000 रुपये की छूट, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई धाकड़ फीचर्स
गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार, रियलमी के स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1216 प्वाइंट मिले हैं, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में फोन ने 3533 प्वाइंट अर्जित किए हैं।
पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन Midnight Ivy, Dark Oak Wood और Birch Wood जैसे शानदार शेड में देखने को मिल सकता है। इस फोन को ग्राहकों के लिए 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।
रियलमी पी सीरीज के फोन्स की फिलहाल लॉन्च डेट नहीं मिली है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक लाइनअप को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 16,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। इसके आने से शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन को जबरदस्त टक्कर मिलेगी।