comscore

Realme P4 Lite 4G इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 6300mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

Realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट किफायती ऑप्शन होगा, जिसमें आपको 6300mAh बैटरी मिलेगी। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Feb 16, 2026, 01:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह Realme P4 सीरीज का लेटेस्ट वर्जन है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं, जिसमें Realme P4 Power, P4 Pro और P4X फोन शामिल हैं। Realme P4 Lite 4G नाम से समझ आता है कि यह इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होने वाला है, जिसे कंपनी 10,000 से कम की कीमत में पेश करने वाली है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ नहीं आएगा। अगर आप 4G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक नया ऑप्शन होने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल्स। news और पढें: Realme Narzo 90 5G पर 1000+1000 रुपये की छूट, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई धाकड़ फीचर्स

Realme P4 Lite 4G India launch date

Flipkart पर Realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हुई है। यह फोन भारत में 20 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च डेट के अलावा, फोन के कई फीचर्स भी सामने आए हैं। फीचर्स की बात करें, तो रियलमी का यह फोन 6300mAh बैटरी के साथ दस्तक देने वाला है। news और पढें: 7000mAh बैटरी वाला Realme GT 7T हुआ 5,550 रुपये सस्ता, यहां मिल रही गोल्डन क्रेकर डील

Realme P4 Lite 4G Specs

फीचर्स की बात करें, तो रियलमी का यह फोन 6300mAh बैटरी के साथ दस्तक देने वाला है। कंपनी का दावा है कि फोन 1 चार्ज पर 2 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ फोन में 15W फास्ट चार्जिंग व 6W रिवर्च चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन में स्लिम डिजाइन मिलेगा, जो कि 7.49mm का होगा। कंपनी इस फोन में 90Hz का डिस्प्ले देने वाली है। इसके अलावा, फोन UNISOC T7250 octa-core प्रोसेसर से लैस होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह चिप ज्यादातर एंट्री-लेवल फोन में देखा जाता है। फोन में 18GB तक डायनमिक RAM व 128GB तक की स्टोरेज देने वाली है। कंपनी फोन में कई AI फीचर्स का भी एक्सेस देगी, जिसमें Circle to Search, AI photo enhancements और Noise Reduction Call 2.0 आदि शामिल होंगे। पानी से बचाव के लिए फोन में IP54 रेटिंग मिलेगी। साथ ही फोन Military Grade Shock रसिस्टेंट से लैस होगा। यह फोन तीन कलर ऑप्शन Sea Blue, Obsidian Black और Beach Gold आदि के साथ दस्तक देगा।