Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Feb 18, 2025, 12:18 PM (IST)
Realme P3 Pro और Realme P3x 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। Realme P3 Series के इन दोनों स्मार्टफोन्स को कई दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन्स तीन-तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुए हैं। स्मार्टफोन में लंबे समय तक चलने वाली जंबो बैटरी दी गई है। प्रो वेरिएंट Snapdragon और P3x स्मार्टफोन Mediatek चिपसेट के साथ आया है। फोन्स को कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Vivo फोन की पहली सेल, मिलेगा 2425 रुपये का डिस्काउंट
Realme P3x 5G स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आया है। इसमें Midnight Blue, Lunar Silver और Stellar Pink शामिल है। फोन के बेस वेरिएंट 13,999 रुपये में आया है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोन के दूसरे और टॉप वेरिएटं की कीमत 14,999 रुपये है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन की सेल 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। और पढें: Lava Virat V1 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगी सेल
Realme P3 Pro 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लाया गया है। इसेक 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 24,999 रुपये में लाया गया है। हैंडसेट का तीसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आया है। इसकी कीमत 26,999 रुपये है। फोन की सेल 25 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो जाएगी। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा
छूट के साथ फोन को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। सभी वेरिएंट पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
Realme P3x 5G स्मार्टफोन को प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन 7.9mm मोटा है। यह Mediatek D6400 चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में डस्ट और वॉटर से सेफ्टी के लिए IP69 + IP68 रेटिंग दी गई है।
प्रो वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन 7.99mm अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ आया है। वॉटर और डस्ट से सेफ्टी के लिए IP69/IP68/IP66 रेटिंग मिलती है। स्मार्टफोन में Snapdragon &s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.83 का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन वेट टच सपोर्ट के साथ आता है। फोन 5 मिनट चार्ज होने पर 1.63 घंटे तक चलेगा। फोन Realme UI 6.O पर रन करता है। फोन में अंडरवॉटर मोड, Ai Easer 2.0 मिल रहे है।
स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।