Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 10, 2025, 01:59 PM (IST)
Realme P3 Lite 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट-रेंज स्मार्टफोन होगा। इस फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं। कंपनी की साइट पर लिस्ट फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 6.67 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, इसमें Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP का रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं, फोन की बैटरी 6000mAh की होगी, जिसके साथ आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। आइए जानते हैं फोन की लॉन्च डेट। और पढें: Realme C83 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और RAM-Storage कॉन्फिगरेशन लीक
कंपनी ने Realme P3 Lite 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 13 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं। और पढें: Realme P4 Lite 4G: 6300mAh बैटरी के साथ आया नया फोन, शुरुआती कीमत 8000 से कम
यह फोन 6.67 इंच डिस्प्ले के साथ आने वाला है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, फोन Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें कंपनी 4GB व 6GB RAM के ऑप्शन देने वाली है। वहीं, फोन की स्टोरेज 128GB की होगी। और पढें: Realme Narzo 90 5G पर 1000+1000 रुपये की छूट, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई धाकड़ फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP का रियर कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन की बैटरी 6000mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में Purple Blossom, Midnight Lily और Lily White कलर ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही फोन की कीमत 10 हजार से कम की होगी।
1.Realme P3 Lite 5G भारत में कब लॉन्च होगा?
रियलमी पी3 लाइट 5जी फोन भारत में 13 सितंबर को लॉन्च होगा।
2. रियलमी पी3 लाइट 5जी फोन में कितनी बैटरी होगी?
रियलमी पी3 लाइट 5जी फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी।