comscore

Realme C85 5G इस तारीख को होगा लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का Sony AI कैमरा

Realme C85 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन Flipkart और Realme की वेबसाइट पर मिलेगा, इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का Sony AI कैमरा और तेज चार्जिंग जैसे फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं...

Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Nov 24, 2025, 03:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Realme C85 5G भारत में 28 नवंबर को लॉन्च होगा। यह फोन Flipkart और Realme की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन की कुछ फीचर्स का खुलासा कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। news और पढें: 50MP कैमरा और 5,260mAh बैटरी से लैस, Honor का ये नया फोन हुआ लॉन्च, कीमत बस इतनी

realme C85 5G news और पढें: Valentine Day के मौके पर Realme ने दिया सरप्राइज, Narzo 90x 5G को लॉन्च किया इस खास कलर के साथ

बैटरी और चार्जिंग फीचर्स

Realme के अनुसार यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 22 घंटे वीडियो प्लेबैक, 50 घंटे कॉलिंग और 145 घंटे म्यूजिक प्लेबैक सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 45W की वायरड फास्ट चार्जिंग सुविधा होगी, जिससे सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर 1.5 घंटे की बैटरी इस्तेमाल की जा सकेगी। इसके अलावा फोन में 6.5W की रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित होगा, साथ ही MIL-STD 810H ग्रेड की शॉक रेसिस्टेंस फीचर भी उपलब्ध होगी। news और पढें: Samsung Galaxy F70e भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स का लीक में हुआ खुलासा

डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स

Realme C85 5G का डिस्प्ले अब तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया गया है कि इसकी स्क्रीन 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करेगी। कैमरा के मामले में फोन में 50 मेगापिक्सल का ‘Sony AI’ कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में AI Edit Genie नाम का AI-पावर्ड इमेज एडिटर भी होगा, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को आसान और बेहतर बनाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

Realme C85 5G को हाल ही में वियतनाम में लॉन्च किया गया था और भारत में भी वही स्पेसिफिकेशन मिलने की संभावना है। यह फोन 6.8-इंच HD+ (1570×720) LCD डिस्प्ले के साथ आएगा और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। पावर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मिलेगा। फोन की शानदार बैटरी, तेज चार्जिंग और AI कैमरा फीचर्स इसे बजट सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं।