Written By Manisha
Realme 16 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन होने वाला है। भारत से पहले कंपनी ने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। फीचर्स की बात करें, तो ग्लोबल मॉडल Mediatek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर से लैस है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, रियलमी का फोन 7000mAh बैटरी के साथ आता है। यहां जानें फोन की लॉन्च डेट व फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।
कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Realme 16 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस फोन को आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट व कंपनी की साइट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस साइट के जरिए कंपनी ने रिवील किया है कि यह फोन 7000mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Front or rear, it refuses to pick a better side.
You get the same 50MP clarity.#realme16 5G launching on 2nd April, 12PM.#AIPortraitStarKnow more:https://t.co/HowgqnllGjhttps://t.co/xYvczBv20A pic.twitter.com/89lT8fsSZb
— realme (@realmeIndia) March 26, 2026
साथ ही टीजर पोस्टर के जरिए फोन के डिजाइन की भी जानकारी देखने को मिलती है। यह फोन हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल के साथ दस्तक देने वाला है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसके साथ ही मॉड्यूल में मिरर भी देखने को मिलता है, जिसे कंपनी “selfie mirror” के साथ पेश करने वाली है। इस मिरर के जरिए आपको अच्छी सेल्फी लेने में मदद मिलेगी। पोस्टर में रिवील किया गया है कि यह फोन 50MP कैमरा के साथ दस्तक देगा, जिसके साथ LED फ्लैश को भी जगह दी जाने वाली है। साथ ही फोन व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP69 रेटिंग मिलती है। साथ ही फोन में कंपनी 7000mAh की जंबो बैटरी मिलने वाली है। यह फोन Android 16 बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम कर सकता है। यह फोन 8.1mm पतला होने वाला है। वहीं, फोन का भार 183 ग्राम होगा।