Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 28, 2025, 12:35 PM (IST)
POCO M8 5G जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने नए फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। साथ ही टिप्सटर ने फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक कर दिए हैं। लीक की मानें, तो यह फोन 6.77 इंच कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फोन की बैटरी 5520mAh की होगी, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया जा सकता है। और पढें: 5520mAh बैटरी वाले Poco फोन को सस्ते में खरीदने का मौका, पहली सेल में मिलेगा बंपर Discount
टिप्सटर Paras Guglani ने अपने X हैंडल के जरिए POCO M8 5G की लॉन्च टाइमलाइन लीक की है। लीक के मुताबिक, यह फोन भारत में अगले महीने जनवरी में दस्तक देगा। हालांकि, लॉन्च डेट रिवील नहीं की गई है। साथ ही POCO M8 Pro से भी जुड़ी डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है। टिप्सटर के मुताबिक, कंपनी फोन को सिंगल 8GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश कर सकती है। और पढें: Poco M8 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
Poco M8 5G is scheduled for January!
और पढें: Smartphones launching in India next week: Realme 16 Pro सीरीज से लेकर OPPO Reno 15 सीरीज तक, अगले हफ्ते भारत आ रहे ये फोन
This is time Poco will launch Single RAM Option 8GB with upto 512GB Storage!
Pricing on higher side can be considered as competition don’t have Big Storage!! #Poco pic.twitter.com/gAGnQUqLKq
— Paras Guglani (@passionategeekz) December 26, 2025
POCO M8 5G all renders & full specs (thread)
– Snapdragon 6 Gen 3
– 6.77″ Curved AMOLED, 2392 x 1080, 120Hz
– 50MP Main (OIS) + 2MP Depth + 20MP Selfie
– 5520mAh (region dependent), 45W
– Android 15, HyperOS 2
– Optical fps, Hybrid microSD slot, Bluetooth 5.1, Wi-Fi 5, IR… pic.twitter.com/Bjk5pnezBM— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) December 27, 2025
टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने X हैंडल के जरिए POCO M8 5G के फीचर्स लीक किए हैं। लीक के मुताबिक, यह फोन 6.77 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। वहीं, रेजलूशन 2392 x 1080 पिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
कंपनी फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है। इसके साथ फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5520mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
POCO M8 Pro 5G की बात करें, तो इस फोन में 6.83 इंच quad कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। वहीं, रेजलूशन 2772 x 1280 पिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है। इसके साथ फोन में 8MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 6,500mAh की होगी, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।