Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 28, 2025, 03:32 PM (IST)
OPPO ने पिछले साल OPPO Reno 13 को ग्लोबली पेश किया था। अब OPPO Reno 14 को ग्लोबल मार्केट में उतारने की योजना बनाई जा रही है। इस अपकमिंग फोन के अहम फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी रिवील हो चुकी है। इसके रेंडर्स सामने आ गए हैं। इनमें डिवाइस की पहली झलक देखी जा सकती है। और पढें: 8000 रुपये गिरी Oppo Find X9s की कीमत, इतने कम में खरीदें 7025mAh बैटरी और 50MP कैमरा
पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन की वीबो साइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO Reno 14 की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देखने से पता चलता है कि डिवाइस एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आएगा। और पढें: 6800 रुपये तक गिरी 200MP कैमरा वाले Oppo Reno 15 Pro की कीमत, यहां मिल रही तगड़ी Deal
इसके रियर में दो बड़े कैमरा लेंस मिलेंगे। साथ ही, ग्लास बैक-पैनल मिलेगा, जो पहले केवल फ्लैगशिप डिवाइस में देखने को मिलता था। इसका डिजाइन आईफोन 16 (iPhone 16) से मिलता-जुलता है। हालांकि, फोटो से फोन में मिलने वाले फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
पिछली लीक्स की मानें, तो ओप्पो रेनो 14 स्मार्टफोन 6.59 इंच के एलटीपीएस फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। फोन में MediaTek का डिमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन को IP66 + IP68 + IP69 की रेटिंग मिलेगी। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बिल्कुल भी खराब नहीं होगा। इसमें 6000 एमएएच से बड़ी बैटरी दी जाने की संभावना है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
ओप्पो का नया स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 से लैस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जाएगा।
कंपनी की ओर से अभी तक रेनो 14 की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई डिटेल नहीं दी गई है, मगर मई के अंत या फिर जून की शुरुआत में फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस की कीमत 40 से 45 हजार रुपये के बीच रखी जाने की उम्मीद है।