comscore

Oppo K12x 5G दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Oppo K12x 5G ने शानदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ले ली है। इसके आने से Realme और Vivo जैसी कंपनियों के फोन्स को चुनौती मिलेगी। इसके फीचर्स और कीमत जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 29, 2024, 12:27 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Oppo K12x 5G भारत में लॉन्च हो गया है
  • इस स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स दिए गए हैं
  • इससे Realme और Vivo जैसी कंपनियों के फोन्स को टक्कर मिलेगी
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Oppo K12x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली बैटरी मिलती है। इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस में HD डिस्प्ले और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके आने से भारतीय बाजार में Vivo, Realme और Lava जैसे ब्रांड के फोन्स को टक्कर मिलेगी। आइए नीचे खबर में डिटेल में जानते हैं ओप्पो के नए हैंडसेट के फीचर और कीमत के बारे में… news और पढें: 5,500 रुपये सस्ता खरीदें Oppo Find X9 5G, सिर्फ Flipkart ही नहीं यहां भी मिलेगा जबरदस्त Offer

Oppo K12x 5G Specifications

ओप्पो के12एक्स 5जी की थिकनेस 7.68एमएम और वजन 186 ग्राम है। इस स्मार्टफोन की बॉडी 360 डिग्री डैमेज प्रूफ है। यानी कि गिरने पर भी फोन को नुकसान नहीं होगा। अब स्पेसिफिकेशन पर आएं, तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एचडी फ्लैट डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। वहीं, यह मोबाइल फोन एंड्रॉइड 14 (Android 14) पर काम करता है। news और पढें: OPPO Find X9 पर 4000 से ज्यादा का डिस्काउंट, Flipkart सेल में मिल रहा धमाकेदार ऑफर

कैमरा

शानदार फोटो क्लिक करने के लिए ओप्पो के नए स्मार्टफोन में LED लाइट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 32MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। इसमें नाइट और पोट्रेट मोड जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Oppo K12x में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5100mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में 5G, 4G VoLte, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसको IP54 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह फोन पानी की छींटों से भी खराब नहीं होता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Oppo K12x 5G Price in India

Oppo K12x 5G को दो रैम ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसके 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस की सेल Flipkart पर 2 अगस्त से शुरू होगी और इसे Breeze Blue और Midnight Violet कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।