comscore

Oppo Find X9 सीरीज के कलर ऑप्शन हुए लीक, कैमरा डिटेल भी आई सामने

Oppo Find X9 Series अगले महीने यानी अक्टूबर में लॉन्च होने वाला है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही सीरीज की फोटो सामने आ गई है। इसमें डिवाइस को देखा जा सकता है। साथ ही, कलर ऑप्शन भी रिवील हुए हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 23, 2025, 12:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Oppo Find X9 सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया जाना है। इस लाइनअप में Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro शामिल होने वाले हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। हाल ही में इनकी कई तस्वीर सामने आई, जिनमें फ्रंट पैनल को देखा गया। अब कंपनी की प्रोडक्ट मैनेजर ने फोन्स की इमेज शेयर की है। इनमें रेयर पैनल को देखा जा सकता है। साथ ही, कलर ऑप्शन का भी पता चला है। news और पढें: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple टेस्ट कर रहा 200MP कैमरा सेंसर, लीक में हुआ खुलासा

गैजेट 360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Zhou Yibao ने वीबो पर Oppo Find X9 सीरीज की तस्वीर साझा की है। इसे देखने से पता चलता है कि ओप्पो फाइंड एक्स 9 फोन को Hasselblad द्वारा तैयार किए गए क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा। इसमें LED फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन को मैटेलिक फ्रेम और फ्लैट बैक-पैनल दिया गया है। हैंडसेट के राइट में पावर व वॉल्यूम बटन मिलते हैं। वहीं, प्रो मॉडल का डिजाइन भी स्टैंडर्ड डिवाइस यानी फाइंड एक्स 9 के जैसा है। news और पढें: Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा ग्लोबल लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, मिल सकते हैं ये फीचर्स

कलर ऑप्शन

Oppo Find X9 Velvet Titanium, Frost White और Mist Black कलर में आएगा। Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोन को Velvet Titanium और Frost White कलर में ही उपलब्ध कराया जाएगा। news और पढें: 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी वाले Oppo Find X9 Pro पर 7500 रुपये का Discount, हाथ से न जानें दे मौका

बैटरी और स्क्रीन

रिपोर्ट में आगे बताया कि ओप्पो फाइंड एक्स 9 सीरीज सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाली है। लाइनअप के बेस वेरिएंट यानी फाइंड एक्स 9 में 7,025mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि फाइंड एक्स 9 प्रो में 7,500mAh की बैटरी मिलेगी। इन दोनों हैंडसेट में 1 निट ब्राइट Eye प्रोटेक्शन स्क्रीन दी जाएगी। इससे यूजर्स की आंखों को जरा-सा भी नुकसान नहीं होगा।

OS और कैमरा

ओप्पो फाइंड एक्स 9 सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेंगे। इन अपकमिंग हैंडसेट्स में 200MP का Periscope टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जिसकी फोकल लेंथ 70mm होगी।

कब होगा लॉन्च

कंपनी के मुताबिक, Oppo Find X9 सीरीज को 16 अक्टूबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसके आने से ग्लोबल मार्केट में कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन भी बहुत बढ़ जाएगा।

FAQs

1. Oppo Find X9 सीरीज में कौन-से स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं ?
Ans. फाइंड एक्स 9 सीरीज में ओप्पो फाइंड एक्स 9 और फाइंड एक्स 9 प्रो स्मार्टफोन को जोड़ा जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

2. Oppo Find X9 कितने कलर लॉन्च होगा ?
Ans. रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो फाइंड एक्स 9 फोन को Velvet Titanium, Frost White और Mist Black कलर में पेश किया जाएगा।