Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 28, 2025, 09:04 AM (IST)
OPPO पिछले कई महीनों से अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N6 पर काम कर रहा है। इस फोन को इस साल फरवरी में लॉन्च हुए OPPO Find N5 के सक्सेसर के तौर पर लाया जाने वाला है। इसमें क्वालकॉम की पावरफुल चिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिल सकती है। इसमें दमदार बैटरी मिल सकती है। इसकी लॉन्चिंग से जुड़ा अपडेट भी सामने आया है। और पढें: सीधे 17,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find X9 Ultra, 200MP कैमरा वाले फोन पर Amazon-Flipkart की धाकड़ डील
GSMArena ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्मार्टफोन कंपनी OPPO ने N6 फोल्डेबल फोन की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। ऐसे में माना जा सकता है कि अपकमिंग फोन जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इसके आने से फोल्डेबल सेगमेंट में कॉम्पिटिशन कई गुना बढ़ जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक एन6 फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है। और पढें: Oppo के शानदार फोन पर 5599 रुपये का बंपर Discount, यहां मिल रही दिल खुश करने वाली Deal
अगर रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही होती है, तो ओप्पो का यह पहला किताब की तरह खुलने वाला फोन होगा, जो भारतीय बाजार में दस्तक देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय ओप्पो का सब-ब्रांड OnePlus बुक-स्टाइल वनप्लस ओपन मार्केट में सेल रहा है।
लीक्स की मानें, तो ओप्पो एन6 फोल्डेबल फोन में 8.1 इंच का मेन डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज होगा। इसके साथ 6.6 इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए फाइंड एन6 में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 32एमपी का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि ओप्पो ने फरवरी 2025 में ओप्पो फाइंड एन5 को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। इस हैंडसेट में 8.12 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी कवर स्क्रीन 6.62 इंच की है। पावर के लिए हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है।
कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन में फोटो क्लिक करने के लिए 50एमपी का प्राइमरी वाइड-एंगल, 8एमपी का अल्ट्रा-वाइड और 50एमपी का टेलीफोटो लेंस दिया है। सेल्फी के लिए हैंडसेट के फ्रंट में 8एमपी का कैमरा मिलता है। सुरक्षा के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर को भी जगह दी गई है।