Published By: Mona Dixit | Published: Mar 01, 2023, 01:08 PM (IST)
Samsung, Oppo, Motorola और Tecno के बाद अब OnePlus भी अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने पहले फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को कन्फर्म कर दिया है। चल रहे MWC 2023 टेक इवेंट के दौरान वनप्लस ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वह इस साल अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है। और पढें: OxygenOS 17 को लेकर लीक में हुआ बड़ा खुलासा, मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स
पिछले काफी समय से OnePlus Foldable स्मार्टफोन चर्चा में बना हुआ है। अब कंपनी ने भी फोन की लॉन्चिंग को कन्फर्म करते हुए बताया है कि इसे कब पेश किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आइये, नीचे पढ़ते हैं। और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव
MWC 2023 में कंपनी ने कम्फर्म कर दिया है कि वह अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन को इस साल यानी 2023 की दूसरी छिमाही में लॉन्च करेगा। और पढें: 165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R पर हजारों रुपये का Discount, अभी इतने सस्ते में खरीदें
OnePlus के COO और प्रेसिडेंट Kinder Liu ने इवेंट में कहा कि कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन में सिग्नेचर वनप्लस फास्ट और स्मूथ एक्पीरियंस मिलेगा। यह एक फ्लैगशिप फोन होना चाहिए। यह इंडस्ट्री डिजाइन, मैकेनिकल टेक्नोलॉजी और अन्य पहलुओं के मामले में अपने फोल्डिंग होने के कारण Settle नहीं होता है।
TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, Lui ने यह साफ किया कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन को इस साल की दूसरी छिमाही में लॉन्च करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक फ्लैगशिप फोन होगा और कंपनी के पोर्टफोलियो का टॉप प्रोडक्ट होगा। यही कारण है कि कंपनी ने अभी तक पिछले कुछ सालों में फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है, क्योंकि कंपनी बेस्ट फोल्डेबल फोन पेश करना चाहती है।
बता दें कि इस समय बाजार में Samsung के फोल्डेबल फोन्स को काफी पसंद किया जाता है। कुछ समय पहले ओप्पो ने अपना फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip लॉन्च किया है। इसके अलावा, Tecno ने भी MWC 2023 में अपना पहला फोल्डेबल फोन Phantom V Fold लॉन्च किया है, जो भारत का सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। इसे कंपनी ने 80,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया है।
OnePlus की बात करें तो कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 11R 5G है। इसे हाल में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। अब देखना होगा कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को किन दमदार फीचर्स के साथ लाएगा। उम्मीद है कि आगे आने वाले समय से इससे संबंधित अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।