Published By: Mona Dixit | Published: May 16, 2023, 11:14 AM (IST)
OnePlus एक नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro लेकर आ रहा है। कंपनी ने अभी फोन के फीचर्स को टीज करना शुरू नहीं किया है। हालांकि, लीक्स में फोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। लोकप्रिय टिप्स्टर ने स्मार्टफोन के प्रोसेसर और डिस्प्ले का खुलासा कर दिया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइस में Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: 7000mAh बैटरी वाले OnePlus फोन की पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगी सस्ती EMI
Weibo रिपोर्ट की मानें तो Digital Chat Station के अनुसार, OnePlus के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। ऐज के चारों ओर डिस्प्ले थोड़ा सा घुमावदार यानी कर्व्ड होगा। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फोन अल्ट्रा-नेरो बेजल के साथ आएगा। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर
इसके अलावा, OnePlus Ace 2 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलने का दावा किया जा रहा है। स्मार्टफोन में 16GB तक RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है। डिवाइस को Vapour Cooling chamber के साथ टिप किया है। और पढें: OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
फोन के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन को देखकर कह सकते हैं कि OnePlus Ace 2 Pro किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है।
स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन 5000mAh वाली बैटरी के साथ आ सकता है। यह 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा डिवाइस में चार्जिंग के लिए Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड ColorOS 13 skin पर रन कर सकता है। अभी कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्चिंग से ले संबंधित कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि OnePlus जल्द इसकी घोषणा कर सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी OnePlus Ace 2 और OnePlus Ace 2V मॉडल चीन मार्केट में उतार चुकी है। अब यह नया अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज का नया हैंडसेट होगा। इसमें कंपनी पिछले फोन से बेहतर फीचर्स दे सकती है।
वनप्लस ने फरवरी में OnePlus Ace 2 पेश किया था। इसके बाद पिछले महीने कंपनी ने इस मोबाइल का Genshin Impact लिमिटेड एडिशन चीन में लॉन्च किया। OnePlus Ace 2 के स्पेशल एडिशन में 6.64 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
पावर के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 18GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।