comscore

7000mAh बैटरी वाले OnePlus फोन की पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगी सस्ती EMI

OnePlus Nord CE6 Lite 5G आज से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होने वाला है। इस फोन को आज से Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इस पर बैंक डिस्काउंट से लेकर किफायती EMI तक मिलेगी।

Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: May 12, 2026, 09:23 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OnePlus के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 Lite 5G की आज यानी 12 मई को पहली सेल है। यह सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से लाइव होगी। टॉप फीचर्स की बात करें, तो इस मोबाइल फोन में 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग से लैस 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं वनप्लस फोन की कीमत, उस पर मिलने वाले ऑफर और फीचर्स…

कीमत और ऑफर

वनप्लस के अनुसार, OnePlus Nord CE6 Lite फोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। इसके 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल 22,999 रुपये व 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये रखी गई है।

ऑफर पर नजर डालें, तो इस स्मार्टफोन पर 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस पर 1041 रुपये की ईएमआई भी मिलेगी। इसे एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord CE6 Lite के स्पेसिफिकेशन

Features Detail
Display 6.72 LCD
Processor MediaTek Dimensity 7400 Apex
Camera 50MP
Battery 7000mAh
Android Version Android 16

वनप्लस नॉर्ड सीई6 लाइट में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैम्पलिंग रेट 240 हर्ट्ज और ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन मिलता है। इसके साथ फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU का सपोर्ट दिया गया है।

यह स्मार्टफोन Android 16 से लैस OxygenOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतर साउंड के लिए डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर भी दिया है।

कैमरा

एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने और शानदार फोटो क्लिक करने के लिए वनप्लस के इस मोबाइल फोन में 50MP का मेन Omnivision OV50D40 सेंसर दिया है। यह EIS से लैस है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

यह मोबाइल फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। इसको 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग की सुविधा मिली है। इसे IP64 की डस्ट व स्प्लैश रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड मिला है। इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

इस मोबाइल फोन की डायमेंशन 166×76×8.5mm और वजन 208 ग्राम है। यह ग्राहकों के लिए Vivid Mint और Hyper Black कलर में अवेलेबल है।

इन डिवाइस से मिलेगी जबरदस्त चुनौती

अंत में बताते चलें कि भारतीय बाजार में दो ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनसे वनप्लस के OnePlus Nord CE6 Lite को जोरदार टक्कर मिल सकती है। वो हैं Vivo T5x और Realme P4 Power 5G। सबसे पहले टी5एक्स पर नजर डालें, तो इस मोबाइल फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है। यह Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रियलमी पी4 पावर 5जी में 10,001mAh की भारी-भरकम बैटरी लगी है। इसे फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें 144 हर्ट्ज वाला रिफ्रेश रेट मिलता है। यह एंड्रॉइड 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसका स्टार्टिंग प्राइस 25,999 रुपये है।