comscore

आ गई OnePlus Ace 2 की लॉन्च डेट, मिलेंगे ये दमदार स्पेसिफिकेशन

OnePlus Ace 2 की लॉन्च डेट कंपनी ने अनाउंस कर दी है। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 30, 2023, 09:55 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • OnePlus Ace 2 में 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा।
  • स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
  • इसमें 16GB तक RAM मिलने की उम्मीद है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OnePlus 7 फरवरी, 2023 को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट होस्ट करने वाला है। इसमें वह कई डिवाइस OnePlus 11 5G, OnePlus 11R 5G, OnePlus Buds Pro 2 TWS ईयरबड्स, OnePlus TV 65 Q2 Pro, OnePlus Pad टेबलेट और OnePlus कीबोर्ड पेश करेगा। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि OnePlus 11R 5G को चीन में रीब्रांड करके OnePlus Ace 2 के रूप में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी के चीनी विंग ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। उनके अनुसार, कंपनी होम मार्केट यानी चीन में 7 फरवरी, 2023 को OnePlus Ace 2 से पर्दा उठा देगी। news और पढें: 7000mAh बैटरी वाले OnePlus फोन की पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगी सस्ती EMI

OnePlus Ace 2 Launch Date

स्मार्टफोन को 7 फरवरी को चीन में पेश किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus Ace 2 की ऑफिशियल इमेज भी जारी कर दी है। हैंडसेट में कर्व्ड ऐज के साथ पेंच होल डिस्प्ले दी गई है। फोन के राइट साइड में एक अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन दिया गया है। लेफ्ट साइड में आवाज कम या ज्यादा करने के लिए बटन मिलेगा। news और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर

फोन के बैक साइड में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें LED फ्लैश के साथ तीन कैमरा लेंस लगे हैं। स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर वेरिएंट में आएगा। उम्मीद है कि इसकी डिजाइन भारत में आने वाले OnePlus 11R 5G के समान होगी। news और पढें: OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

फोन में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus के इस अपकमिंग फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। हैंडसेट में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन 16GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। यह Android 13 OS पर रन करेगा।

कैसा होगा कैमरा सेटअप?

OnePlus Ace 2 में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैक साइड में फोन में 50MP का मेन कैमरा, 12MP या 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मेक्रो लेंस लगा होगा। डिवाइस 100W फास्ट चार्जिंग वाली 5,000mAh बैटरी से लैस होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

स्मार्टफोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन तो लॉन्चिंग के समय ही पता चलेंगे। उम्मीद है कि कंपनी आगे आने वाले समय में डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देगी।