comscore

Nothing Phone (3a) Lite का प्रमुख फीचर लीक, इस साल के अंत में देगा दस्तक!

Nothing 3a सीरीज का लाइट वर्जन लाने वाला है। इस फोन का नाम Nothing Phone (3a) Lite हो सकता है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलने की संभावना है।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 14, 2025, 09:01 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Nothing ने इस साल मार्च में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro को भारतीय बाजार में उतारा था। अब कंपनी Lite वर्जन पर काम कर रही है, जिसे कथित तौर पर Nothing Phone (3a) Lite नाम दिया जा रहा है। इससे जुड़ी कई लीक्स आ चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और लीक आई है। इससे स्मार्टफोन में मिलने वाली रैम और स्टोरेज का पता चला है। news और पढें: Nothing Phone 4a Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, UAE की TDRA साइट पर हुआ लिस्ट

128GB स्टोरेज से होगा लैस

GSMArena ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि Nothing Phone (3a) Lite को लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। इस डिवाइस को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन मार्केट में ब्लैक और व्हाइट कलर में अवेलेबल होगा। news और पढें: Nothing Phone 4a और 4a Pro जल्द करेगा मार्केट में एंट्री, EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर हुआ लिस्ट

इस साल होगा लॉन्च

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस साल के खत्म होने से पहले नथिंग फोन 3ए लाइट को भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत मिड रेंज में होगी, जहां इसका मुकाबला रियलमी, शाओमी और वीवो जैसी कंपनियों के फोन्स से होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्चिंग, कीमत या फिर फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। news और पढें: Nothing Phone 4a जल्द होगा ग्लोबली लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स

Nothing Phone (3) की डिटेल

आपको बता दें कि स्मार्टफोन कंपनी नथिंग ने इस साल जुलाई में नथिंग फोन 3 को ग्लोबली लॉन्च किया था। यह कंपनी का प्रीमियम फोन है। इस डिवाइस में AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और टच-सैम्पलिंग रेट 1000Hz है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i लगा है।

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, Adreno 825 GPU और 16GB तक की रैम दी गई है। इसमें 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें Android 15 बेस्ड Nothing OS 3.5 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए नथिंग के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

नथिंग फोन 3 में 5500mAh की बड़ी बैटरी है। इसको 65 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए हैं। इसको IP68 की रेटिंग भी मिली है।