Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 09, 2025, 09:22 AM (IST)
Motorola लवर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने सबसे पतले स्मार्टफोन Motorola Edge 70 की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। इसके साथ डिवाइस को Poland की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस डिवाइस को टीज किया जा रहा है। इसके संभावित फीचर्स रिवील हो गए हैं। इसकी एक्सपेक्टेड कीमत भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं… और पढें: Motorola Edge 70 Fusion के रेंडर्स लीक, लॉन्च से पहले डिजाइन आया सामने!
Motorola की Poland की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अल्ट्रा स्लिम फोन Motorola Edge 70 साइट पर लिस्ट है। दावा किया जा रहा है कि लॉन्च के दिन तक हर बुधवार को इस फोन से जुड़ी हर डिटेल साझा की जाएगी, जो 5 नवंबर 2025 है। और पढें: Motorola Razr 70 का ग्लोबल लॉन्च होगा जल्द, TDRA सर्टिफिकेशन से मिला बड़ा संकेत
माना जा रहा है कि मोटोरोला ऐज 70 के आने से ग्लोबल बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Edge, iPhone Air और Tecno Pova Slim को कड़ी टक्कर मिलेगी। इसके आने से अन्य ब्रांड की मार्केट बिगड़ सकती है। और पढें: Motorola Razr 60 फ्लिप फोन खरीदने का बेस्ट टाइम, 2500 तक गिरी कीमत, अभी लपकें धांसू डील
कंपनी के मुताबिक, Motorola Edge 70 को 4800mAh की बैटरी के साथ लाया जाने वाला है। इसको 68 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जाएंगे।
लीक्स की मानें, तो ऐज 70 स्मार्टफोन में 6.7 इंच की pOLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसको IP68 + IP69 की रेटिंग दी जाएगी। इसमें AI के साथ-साथ MediaTek Dimensity 7400 चिप, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।
कैमरे की बात करें, तो हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे से लैस होगा, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस वाले स्पीकर भी मिलने की उम्मीद है।
जीएसएम एरिना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मोटोरोला ऐज 70 को इटली में कई रिटेलर्स पर स्पॉट किया गया है। इस डिवाइस की कीमत 709 से 801 यूरो यानी करीब 73,297 से 82,802 रुपये के बीच रखी गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक असल कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।