comscore

Motorola Edge 60 Stylus फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 60 Stylus स्मार्टफोन को कई दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 15, 2025, 12:09 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Motorola Edge 60 Stylus स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को मोटोरोला कई AI फीचर्स के साथ लेकर आया है। फोन में बड़ा डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है। इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा, मोटोरोला इस फोन को स्टीरियो स्पीकर्स के साथ लेकर आया है। फोन में कंपनी ने Snapdragon प्रोसेसर दिया है। स्मार्टफोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन नीचे दिए गए हैं। news और पढें: इस iPhone पर मिल रहा 2995 का डिस्काउंट, दोबारा नहीं मिलेगा सस्ते में खरीदने का मौका

Motorola Edge 60 Stylus Price in India

स्मार्टफोन को एक ही वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपये है। फोन को सेल 23 अप्रैल, 2025 से Flipkart पर 12 बजे शुरू हो जाएगी। फोन को कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। news और पढें: 5399 रुपये गिरी OPPO Reno 15 5G फोन की कीमत, सस्ते में खरीदने के लिए यहां करें ऑर्डर

Motorola Edge 60 Stylus Specs

फीचर्स की बात करें तो Motorola Edge 60 Stylus स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 1.5k रेजलूशन वाला pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में वॉटर और डस्ट से सेफ्टी के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। फोन वीगन लेदर फिनिश के साथ आता है। स्मार्टफोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस फोन में Snapdragon 7s Gen2 प्रोसेसर मिलता है। मोटोरोला के इस हैंडसेट में 68W TurboCharge चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इतना ही नहीं, मोटोरोला एज 60 स्टाइलस में सेगमेंट का पहला बिल्ट-इन स्टाइलस मिल रहा है, जिसका यूज स्क्रिबल और स्केच करने के लिए किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 50MP का Sony Lytia 700C मेन कैमरा दिया गया है। यह Moto AI के साथ आता है। इसके अलावा, रियर में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर रन करता है। इसमें Glance AI भी मिलता है।