comscore

लॉन्च से पहले Moto G67 Power 5G के स्पेसिफिकेशन हुए रिवील, कलर ऑप्शन भी आए सामने

Moto G67 Power 5G को लॉन्च होने में केवल एक दिन रह गया है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। इसके कलर वेरिएंट और स्टोरेज ऑप्शन का भी पता चला है।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 04, 2025, 02:24 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Moto G67 Power 5G कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जो 5 नवंबर 2025 को भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। इस फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। इससे डिवाइस की बिक्री की पुष्टि हो गई है। अब अपकमिंग फोन को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया है, जहां से इसके स्पेसिफिकेशन का पता चला है। इसके साथ कलर वेरिएंट की भी जानकारी मिली है। आइए जानते हैं विस्तार से… news और पढें: Motorola Razr 70 Ultra के लॉन्च से पहले डिजाइन और डाइमेंशन का हुआ खुलासा, लीक हुए CAD रेंडर्स

Moto G67 Power 5G Specifications

ऑफिशियल लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G67 Power 5G Parachute Purple, Blue Curacao और Cilantro कलर वेरिएंट में अवेलेबल है। इस डिवाइस में डुअल सिम और Android 15 दिया गया है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजलूशन 1,080×2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसका आसपेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें HDR10+ दिया है। इस पर Corning Gorilla 7i ग्लास लगा है। इसको IP64 की रेटिंग मिली है। news और पढें: Tabs Under 20000 on Amazon: 20 हजार से कम में आने वाले बेस्ट टैब्स, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी जंबो बैटरी

पावर और स्मूथ वर्किंग के लिए मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno GPU, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। इसकी रैम को भी बढ़ाया जा सकता है। news और पढें: आज से शुरू होगी Motorola के नए फोन की बिक्री, पहली सेल में मिलेगी 3550 रुपये की बंपर छूट

कैमरा

शानदार फोटो खींचने के लिए मोटोरोला इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का Sony LYT-600 लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। इसके फ्रंट में पंच-होल कटआउट वाला 32MP का कैमरा दिया गया है।

अन्य डिटेल

इस अपकमिंग स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। इसमें Proximity, Ambient Light और Gyroscope जैसे सेंसर मिलते हैं। इसके अलावा, डॉल्बी एटमॉस वाले स्टीरियो स्पीकर और गूगल जेमिनी वॉइस असिस्टेंट भी दिया गया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 5जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ग्लोनेस और डुअल सिम कार्ड स्लॉट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

बैटरी

इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन की डायमेंशन 166.23×76.5×8.6mm और वजन 210 ग्राम है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

स्टोरेज वेरिएंट और कीमत

Moto G67 Power 5G ग्राहकों के लिए 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में अवेलेबल होगा। इसकी कीमत 12 से 15 हजार के बीच से शुरू हो सकती है। इसे फ्लिपकार्ट और ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।