comscore

Moto G35 5G India Launch: 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Motorola का नया फोन, जानें कीमत

Moto G35 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। फोन की बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जा रही है।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 10, 2024, 12:03 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Moto G35 5G स्मार्टफोन को दमदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट में लाया गया है। फोन में बड़ा डिस्प्ले और 50MP रियर कैमरे जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। फोन में सेगमेंट का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। फोन प्रीमियम और कलरफुल वीगन लेदर और स्लीक डिजाइन के साथ आया है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गये हैं। Motorola G35 5G स्मार्टफोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन नीचे दिए गए हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: Vivo T5 Pro 5G खरीदने का है प्लान, Amazon या फिर Flipkart, जानें कहां मिल रहा सस्ता

Moto G35 5G Price India

Motorola के लिए इस 5G स्मार्टफोन को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन की सेल 16 दिसंबर, 2024 को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो जाएगी। news और पढें: Infinix Smart 20 की पहली सेल आज, जानिए कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ

फोन के सभी स्पेसिफिकेशन

Moto G35 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और पीक ब्राइटनेस 1000 nits है। स्मार्टफोन में Unisoc T760 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, फोन Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेकेशन के साथ आता है। इस फोन में 12 5G Bands दिए गए हैं। फोन का वजन 185 ग्राम है। यह 7.79mm मोटो है।

कैसा है कैमरा सेटअप?

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 50MP क्वाड पिक्सल कैमरा सेटअप मिलता है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। फोन के बैक में 50MP का मेन के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी औक वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसके अलावा, मोटोरोला के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें रैम को 12GB तक बूस्ट किया जा सकता है।