Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 07, 2026, 01:08 PM (IST)
iQOO नए साल की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए Z-सीरीज के iQOO Z11 Turbo को लॉन्च करने वाला है। इस फोन की लॉन्च डेट आ गई है। इसकी कीमत हाल ही में लीक हुई। अब अपकमिंग मोबाइल फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 से लेकर OLED डिस्प्ले तक मिल सकता है। इन फीचर के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें… और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग iQOO Z11 Turbo में Adreno 829 GPU के साथ Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दी जाएगी, जिससे यूजर्स को मल्टी-टास्किंग करने में आसानी होगी और सीमलेस गेमिंग मिलेगी। इसके साथ हैंडसेट में Android 16 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम, 16 जीबी रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी जाएगी। और पढें: Amazon Offers: 256GB स्टोरेज वाले फोन पर गजब डील, 800 से कम महीना देकर बनाएं अपना
इस 5जी स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज होगा। इसमें 3डी अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया जाएगा। और पढें: धमाल मचाने आ रहे iQOO के दो नए स्मार्टफोन, मिलेगी 9000mAh की बड़ी बैटरी!
फोटोग्राफी के लिए आइकू के स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी लेंस और 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलने की संभावना है। इसमें AI एडिटिंग टूल और नाइट व पोट्रेट जैसे कैमरा मोड भी मिलेंगे।
आइकू जेड 11 टर्बो में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी जाने की संभावना है। इसको 120 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है, जिससे डिवाइस कम समय में फुल चार्ज हो जाएगा। वहीं, तगड़ी कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स भी दिए जाएंगे।
आइकू ने अभी तक iQOO Z11 Turbo फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन का प्राइस 2,500 युआन (करीब 29,000 रुपये) के आसपास रखा जा सकता है।
iQOO के मुताबिक, iQOO Z11 Turbo फोन 15 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है। यह नए साल में कंपनी का पहला डिवाइस है, जो Z-सीरीज का हिस्सा बनेगा। इसके आने से ग्लोबल बाजार में Xiaomi, OPPO और Samsung जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी।