Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 27, 2025, 10:06 AM (IST)
iQOO ने हाल ही में iQOO 15 को भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉन्च किया था। इस फ्लैगशिप फोन को इसके फीचर्स के कारण खूब पसंद किया गया। अब खबर है कि स्मार्टफोन कंपनी Z-सीरीज में नया फोन iQOO Z11 Turbo 5G जोड़ने वाली है, जिसे टीज करना शुरू कर दिया गया है। इसके कुछ फीचर्स भी रिवील किए गए हैं। आइए जानते हैं… और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के अनुसार, iQOO ने iQOO Z11 Turbo को चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टीज किया है। इस डिवाइस की प्री-बुकिंग लाइव हो चुकी है। इसके बैक में Square-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो सेंसर लगे हैं। इसके बाहर LED फ्लैश लाइट को भी जगह दी गई है। इसका फ्रेम फ्लैट है और ऐज राउंड हैं। और पढें: Amazon Offers: 256GB स्टोरेज वाले फोन पर गजब डील, 800 से कम महीना देकर बनाएं अपना
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अपकमिंग स्मार्टफोन में बेहतर फंक्शनिंग के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.59 इंच का डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए 200MP का कैमरा मिलता है। और पढें: धमाल मचाने आ रहे iQOO के दो नए स्मार्टफोन, मिलेगी 9000mAh की बड़ी बैटरी!
इस स्मार्टफोन को IP68/69 मिली है। इसका मतलब है कि फोन वॉटर व डस्ट प्रूफ है। इसमें पुराने वेरिएंट यानी iQOO Z10 Turbo के मुकाबले बड़ी बैटरी दी जाएगी। हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स भी मिलेंगे।
बता दें कि आईक्यू iQOO Z11 Turbo 5G को Z10 Turbo के अपग्रेडेड वर्जन के तौर लाने वाली है। जेड 10 टर्बो को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए स्मार्टफोन में Dimensity 8400 चिप और 16GB तक रैम दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 512 जीबी तक है।
इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन और 2MP का डेप्थ लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। इस हैंडसेट में 7620mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसको 90W फास्ट चार्जिंग मिली है। इसमें 5जी, 4जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी दी गई है।