Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 18, 2025, 05:40 PM (IST)
iPhone 17 सीरीज को इस महीने की शुरुआत में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के तहत iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro Max को उतारा गया है, जिनमें A19 और A19 Pro चिप मिलती है। इनमें 48MP का शानदार कैमरा दिया गया है। अब iPhone 18 सीरीज में आने वाले iPhone 18 Pro से जुड़ी नई लीक आई है। इससे अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी मिली है। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में लोकप्रिय टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए बताया कि iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का डिजाइन मौजूदा 17 प्रो मॉडल जैसा होगा। इसका मतलब है कि अपकमिंग आईफोन्स में बड़ा Square साइज वाला कैमरा मॉड्यूल और अलग कैमरा लेंस देखने को मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इसका बैक-पैनल बदला हुआ नजर आएगा। और पढें: iPhone 18 Pro Max की कीमत, डिस्प्ले, कैमरा, चिप सब लीक, 2026 में मारेगा एंट्री!
टिप्सटर ने आगे बताया कि Apple अगले साल लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro का रेयर पैनल आधा ट्रांसपेरेंटर होगा। इसमें अंदर के पार्ट्स को देखा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आईफोन 18 या फिर उसके डिजाइन को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। और पढें: Apple का बड़ा प्लान लीक, iPhone 18e में मिल सकता है Dynamic Island, 2027 में लॉन्च का दावा
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एप्पल अगले साल लॉन्च होने वाले आईफोन में हीटिंग की समस्या को खत्म करने के लिए स्टील का वेपर कूलिंग चेम्बर दे सकता है। इससे डिवाइस जल्दी गर्म नहीं होगा और यूजर्स गेमिंग व मूवी टाइम एंजॉय कर पाएंगे।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि एप्पल ने इस महीने iPhone 17 को लॉन्च किया था। यह कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस है। इसकी कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है। इस आईफोन में 6.3 इंच का OLED सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलता है। इसमें Dynamic Island फीचर दिया गया है। पावर के लिए फोन में A19 चिप और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
इस आईफोन में 48MP का वाइड एंगल और 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 18MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ एक्शन बटन को भी जगह दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6, एनएफसी, ई-सिम, फिजिकल सिम, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।