comscore

Infinix Zero 40 5G भारत में लॉन्च, मिल रहे 108MP कैमरा जैसे फीचर्स

Infinix Zero 40 5G स्मार्टफोन को कई AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन कुछ समय पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 18, 2024, 12:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Infinix Zero 40 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन की बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इस फोन में AI Eraser जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी का यह नया 5G फोन AI Cut-Out स्टिकर, AI Vlog और AI इमेज जनरेटर जैसे फीचर्स के साथ आया है। यह लेटेस्ट Android 14 पर रन करता है। इसमें 1300nits ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले मिल रही है। फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: 50MP कैमरा वाले OPPO Find X9s पर 7999 रुपये का बड़ा Discount, इन शॉपिंग साइट पर मिल रही सुपर Deal

Infinix Zero 40 5G Price in India

फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। इस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन के तीन कलर वेरिएंट आए हैं। इसमें Moving Titanium, Rock Black और Violet Green शामिल है। फोन की सेल 21 सितंबर, 2024 शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगी। पहली सेल में फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। news और पढें: 8000mAh बैटरी वाले Realme फोन की पहली सेल, मिलेगी 3400 की बंपर छूट

फोन के सभी फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच का Full HD+ Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैपलिंग रेट 360hz और पीक ब्राइटनेस 1300 nits है। हैंडसेट Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 108MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मेक्रो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Infinix के इस 5G फोन में Mediatek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड XOS 14.5 पर रन करता है। फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आया है। इसमें 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। GoPro मोड GoPro कैमरों के साथ इंटीग्रेशन को इनेबल बनाता है, ताकि GoPro Quik ऐप पहले से इंस्टॉल किए गए शूटिंग मोड को देखा और कंट्रोल किया जा सके। ZERO 40 5G में फोटोग्राफी के लिए AI भी शामिल हैं, जैसे कि प्रोस्टेबल वीडियो, RAW HDR और विभिन्न शूटिंग मोड।