Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 06, 2025, 10:13 AM (IST)
Honor इस साल के खत्म होने से पहले मिड-रेंज में Honor 500 और Honor 500 Pro को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस बीच गीकबेंच पर कंपनी के इस डिवाइस को स्पॉट किया गया है, जिसे Honor 500 माना जा रहा है। इस लिस्टिंग से हैंडसेट के मॉडल नंबर का पता चला है। साथ ही, प्रोसेसर व रैम भी रिवील हुआ है। यह जानकारी GSM Arena की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: 50MP कैमरा और 5,260mAh बैटरी से लैस, Honor का ये नया फोन हुआ लॉन्च, कीमत बस इतनी
जीएसएम एरिना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Honor का अपकमिंग स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच (Geekbench) पर लिस्ट है। यह डिवाइस Honor 500 हो सकता है। लिस्टिंग की मानें, तो फोन का मॉडल नंबर MEY-AN00 है। इस स्मार्टफोन को सिंगल कोर में 2113 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 6539 प्वाइंट मिले हैं। और पढें: दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहा Honor का नया स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले यहां हुआ लिस्ट
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि हॉनर 500 में स्मूथ फंक्शनिंग के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 16 जीबी रैम भी मिल सकती है। वहीं, यह हैंडसेट Android 16 पर काम करेगा। और पढें: Honor X80 जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh से ज्यादा की मिल सकती है बैटरी, लीक में हुआ खुलासा
अन्य फीचर्स की बात करें, तो अपकमिंग फोन में 120 हर्ट्ज वाला 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें फोटो क्लिक करने के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की संभावना है।
हॉनर 500 को Honor 400 के अपग्रेडेड वर्जन के तर पर लाया जा सकता है। आपको बता दें कि हॉनर 400 को इस साल मई में लॉन्च किया गया था। यह फोन चीन के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में उपलब्ध है। इस डिवाइस में 6.55 इंच का FHD+ OLED फ्लैट डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।
यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड MagicOS 9.0 पर काम करता है। शानदार फोटोग्राफी के लिए 200MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
इस स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसको फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।