comscore

BGMI ने खेला बड़ा दांव, Free Fire India को मिलेगी कड़ी टक्कर

BGMI ने हाल ही में एक टीजर वीडियो के जरिए रणवीर सिंह की एंट्री को टीज किया था। तमाम अटकलों के बीच अब फाइनली Krafton ने ऐलान कर दिया है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) BGMI के ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर होंगे।

Published By: Manisha | Published: Sep 05, 2023, 12:56 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • BGMI के ब्रांड एंबेसडर बनें रणवीर सिंह
  • महेंद्र सिंह धोनी हैं Free Fire India के ब्रांड एंबेसडर
  • Krafton ने की नई घोषणा
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire India आज 5 सितंबर को भारत में वापसी करने वाला था, लेकिन अब इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। इसी दौरान प्रतिद्वंदी बैटल रॉयल गेम BGMI (Battlegrounds Mobile India) ने फ्री फायर इंडिया को टक्कर देने की तैयारी में है। फ्री फायर इंडिया ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था। इसके बाद BGMI ने भी ऐलान किया कि वह जल्द ही गेम में सेलेब्रिटी कॉलेब्रेशन करने वाला है। इसी कड़ी में अब BGMI के साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जुड़ गए हैं। Krafton ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसेडर घोषित कर दिया है। news और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Krafton हाल ही में एक टीजर वीडियो के जरिए रणवीर सिंह की एंट्री को टीज किया गया था। तमाम अटकलों के बीच अब फाइनली Krafton ने ऐलान कर दिया है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) BGMI के ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर होंगे। Krafton ने ऐलान कर दिया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) BGMI के ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर होंगे। news और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

वहीं, लेटेस्ट टीजर वीडियो में फाइनली रणवीर सिंह की पहली झलक देखने को मिली है, जिसमें वह बीजीएमआई गेम खेलते दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि वह जल्द ही BGMI की दुनिया में अपने स्वैड के साथ एंट्री करने वाले हैं। रणवीर सिंह के कॉलेब्रेशन में बीजीएमआई ने नए Play Pure कैपेंन का ऐलान भी किया है। इस कैपेंन में सुपरस्टार रणवीर सिंह का तड़का देखने को मिलेगा। फिलहाल इस कैपेंन से जुड़ी ज्यादा जानकारी पब्लिक नहीं की गई है।

इससे पहले शेयर किए गए टीजर वीडियो में रणवीर सिंह का नाम ऐलान नहीं किया गया था। वीडियो में रणवीर सिंह सोफे पर ब्लैक जैकेट पहने दिख रहे थे, जिनकी जैकेट पर RS लिखा था। कमेंट सेक्शन में फैन्स ने तभी अटकलें लगा ली थी कि धोनी के बाद बीजीएमआई बॉलीवुड पावरपैक रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बना सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Free Fire India के ब्रांड एंबेसडर बनें MS Dhoni

BGMI से पहले Free Fire India की वापसी इस दिनों गेमिंग की दुनिया में बज बनाए हुए है। यह गेम 5 सितंबर को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होने वाला था, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। बता दें, फ्री फायर इंडिया ने भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। सिर्फ ब्रांड एंबेसडर ही नहीं Garena कंपनी फ्री फायर इंडिया गेम के लिए महेंद्र सिंह धोनी का स्पेशल कैरेक्टर भी लेकर आने वाली है, जिसका नाम Thala रखा गया है।