Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 03, 2024, 03:29 PM (IST)
Instagram Hacks: इंस्टाग्राम एक लोकप्रिय सोशल मीडिया शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। ज्यादातर लोग इसका यूज करते हैं। रील्स बनाने के अलावा आप इस प्लेटफॉर्म पर स्टोरी के रूप स्टेटस अपडेट लगा सकते हैं, जो केवल 24 घंटे यानी एक दिन के लिए होते हैं। एक दिन पूरा हो जाने के बाद स्टोरी अपने आप डिलीट हो जाती है। यह व्हाट्सऐप में दिए गए स्टेटस अपडेट जैसा है। आपके इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करने वाला हर फॉलोअर इंस्टा स्टोरी को देख सकता है। और पढें: Instagram Reels नहीं हो रहीं वायरल? बदलें ये सीक्रेट सेटिंग्स, तुरंत बढ़ेगी रीच
हालांकि, इंस्टाग्राम यूजर्स को इस पर रोक लगाने की सुविधा देता है। अगर वे चाहे तो यह सिलेक्ट कर सकते हैं कि फॉलोअर्स की लिस्ट में से कौन उनकी स्टोरी देख सकता है और कौन नहीं। अगर आप भी नहीं चाहते है कि आपके सभी फॉलोअर्स आपकी स्टोरी देखें तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां चुनिंदा लोगों से स्टोरी छिपाने का तरीका बताया गया है। और पढें: Valentine’s Day से पहले Instagram का बड़ा सरप्राइज, स्टोरी-रील्स के लिए आए नए रोमांटिक फीचर्स
कुछ फॉलोअर्स से इंस्टाग्राम स्टोरी छिपाने के लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। आप नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं। और पढें: Instagram जल्द लॉन्च कर सकता है AI फेस स्वैप फीचर, लीक में हुआ खुलासा
इस तरह आप आसानी से कुछ लोगों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी देखने से रोक सकते हैं। यह फीचर काफी उपयोगी है।