Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 02, 2024, 01:47 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में इवो गन स्किन पाना आसान बात नहीं है। हालांकि, यह बहुत लोकप्रिय है और प्लेयर्स इसे पाने के लिए डायमंड खर्च करते हैं। ये इवो गन स्किन गन की डैमेज पावर और फायरिंग दर को कैसे बढ़ाती हैं। इसके अलावा, जैसे ही आप इन फ्री फायर मैक्स ईवो बंदूक की स्किन का लेवल अप करते हैं तो वे आपके लिए नई सुविधाओं को अनलॉक करते हैं। इसमें स्पेशल ऑन-हिट इफेक्ट, एलिमिनेशन इफेक्ट, फायरिंग इफेक्ट और कई अन्य शामिल हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
उनकी अधिक मांग के कारण लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena लक रॉयल्स और अन्य इवेंट्स के जरिए ऐसे कई कॉस्मेटिक आइटम जारी करता रहता है। हालांकि, इन स्किन को पाना इतना मुश्किल नहीं है, जितना उन्हें अपग्रेड करना। इसके लिए की फ्री फायर मैर्स डायमंड की जरूरत होती है। गरेना ने इवो गन स्किन का लेवल अपग्रेड करने में मदद करने के लिए हाल में नया Evolution इवेंट पेश किया है। आइये, डिटेल जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
Free Fire MAX Evolution इवेंट शुरू हो गया है। यह प्लेयर्स को उनकी इवो गन स्किन अपग्रेड करने का मौका दे रही है। इसके लिए प्लेयर को स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे और अगर आपके लक ने आपके साथ दिया तो आपकी इवो गन स्किन अपग्रेड हो जाएगी। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
बता दें कि एक स्पिन की कीमत 25 डायमंड है और 10 स्पिन की कीमत 225 डायमंड है। बता दें कि इवो गन स्किन को अपग्रेड करने का यह एक मात्र तरीका है। इस कारण प्लेयर्स को इसे अपने हाथ से नहीं जाना चाहिए।
इवो गन स्किन को अपग्रेड करने से दो फायदे मिलते हैं। सबसे पहले यह स्किन के लुक को बढ़ाता है। इसके अलावा, यह गन की पावर को बेहतर करता है।