Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 19, 2024, 01:47 PM (IST)
Free Fire MAX में दो इन-गेम करेंसी है। इसमें डायमंड और गोल्ड शामिल है। गेमर्स इन-दोनों करेंसी का यूज करके गेम में मिलने वाले कॉस्मेटिक आइटम जैसे कैरेक्टर, वेपन, गन स्किन, पेट्स, इमोट और बंडल पा सकते हैं। ये सभी आइटम्स प्लेयर्स को जीतने में मदद करते हैं। साथ ही, गेम को मजेदार भी बनाते हैं। गेमर्स विभिन्न तरीके से डायमंड पा सकते हैं। हालांकि, डायमंड की अपेक्षा गोल्ड कॉइन्स पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी इस सोच में कि किस तरह से गोल्ड कॉइन्स पा सकते हैं तो परेशान न हों। आज हम इस आर्टिकल में गोल्ड कॉइन्स पाने के कई तरीके बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे
फ्री फायर मैक्स में गोल्ड कॉइन्स पाने का सबसे आसान तरीका डेली रिवॉर्ड हैं। गेमर्स को हर रोज लॉग इन करने पर रिवॉर्ड के तौर पर कई आइटम मिलते हैं, जिसमें से एक गोल्ड कॉइन्स भी है। प्लेयर्स को डेली रिवॉर्ड सेक्शन में जाकर लॉग इन करने पर मिलने वाले गोल्ड कॉइन्स के लिए क्लेम करना चाहिए। कई बार डेली रिवॉर्ड में गोल्ड कॉइन्स मिल जाते हैं। और पढें: Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim
Free Fire MAX में समय-समय पर इवेंट्स आते रहते हैं। गेमर्स इन इवेंट के जरिए कई कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। हालांकि, कई बार इन इवेंट में गोल्ड कॉइन्स भी रिवॉर्ड के तौर पर दिए जाते हैं। प्लेयर्स को हमेशा इन-गेम इवेंट पर नजक रखनी चाहिए और गोल्ड कॉइन्स पाने के लिए प्रयास करना चाहिए। कई इवेंट में गेमर्स को स्पेसिफिक टास्क पूरा करने पर गोल्ड कॉइन्स मिलते हैं। ये टास्क पूरा करना आसान नहीं है। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes 22 April 2026: फ्री में Pet-Bundle सहित शानदार आइटम पाने का मौका, ऐसे करें नए कोड रिडीम
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलप Garena गेमर्स को एक्टिविटी मिशन के जरिए कई रिवॉर्ड पाने का मौका देता है। एक्टिविटी मिशन पूरा करके प्लेयर्स इन-गेम करेंसी यानी गोल्ड कॉइन्स भी पा सकते हैं। गेमर्स एक्टिविटी मिशन सेक्शन के तहत जाकर हर दिन कोई न कोई टास्क पूरा करके गोल्ड कॉइन्स के लिए क्लेम कर सकते हैं। गोल्ड कॉइन्स पाने का यह अच्छा ऑप्शन मिशन है। ये सभी तरीके गोल्ड कॉइन्स पाने के लिए काफी अच्छा है।