comscore

Free Fire Max की 4 सबसे खतरनाक Gun-Skins, दुश्मन का करेंगी काम-तमाम

Free Fire Max गेम में जीत हासिल करने के लिए दुश्मनों का काम तमाम करना पड़ता है। दुश्मनों को मार गिराने के लिए बेहतरीन गन स्किन की जरूरत पड़ती है। यहां देखें फ्री फायर मैक्स की 4 बेस्ट गन स्किन की डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 18, 2024, 08:50 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max की 4 बेस्ट गन स्किन
  • दुश्मनों का चुटकियों में करेगी काम तमाम
  • गेम में आपकी जीत होगी आसान
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में जीतने के लिए आपको अपने सामने वाले दुश्मनों को मार गिराना होता है। दुश्मन को मारने के लिए गेम में कई इन-गेम वेपन्स मिलते हैं। इन वेपन्स की मदद से आप दुश्मन को डैमेज पहुंचाकर उन्हें मार गिराते हैं। गेम में मिलने वाले हर वेपन की अपनी अलग खूबी होती है। इसी के साथ गेम डेवलपर कंपनी समय-समय पर नई-नई गन स्किन रिलीज करती रहती है। हर गन स्किन की अपनी क्षमताएं हैं। अगर आप गेम में अक्सर अपने दुश्मन के हाथों मारे जाते हैं, तो आपको अपनी परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए कुछ विशेष गन स्किन का इस्तेमाल कर सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max गेम में कई शानदार खूबियों वाली गन स्किन मौजूद हैं। ये गन स्किन न केवल आपके वेपन को नया व स्टाइलिश लुक देती हैं, बल्कि इसके साथ आप दुश्मनों को डबल डैमेज देकर चुटकियों में चारों खाने चित कर सकते हैं। यहां देखें फ्री फायर मैक्स की कुछ धांसू गन स्किन, जिनके साथ आपका परफॉर्मेंस होगा बेहतर। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

MP40 – Predatory Cobra

MP40 – Predatory Cobra फ्री फायर मैक्स की घातक गन में से एक है, जिसके साथ आप क्लोज रेंज और मिड-रेंज बैटल में जबरदस्त परफोर्मेंस दे सकते हैं। यह गन कोबरा स्किन के साथ आती है। इसकी खूबी की बात करें, तो यह गन Free Fire Max गेम में दुश्मन को पीछे से मारने पर बोनस डैमेज देती है, जिससे किल करना आसान हो सकता है। news और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Blue Flame Draco AK47

Blue Flame Draco AK47 भी फ्री फायर मैक्स की पॉपुलर गन स्किन में से एक है। यह गन स्किन शानदार लुक के साथ आती है, जिसमें आपको ड्रैगन के पंख देखने को मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह गन स्किन गेम में ग्लू वॉल फाइट के दौरान बेहतरीन डैमेज देती है। इसे एक बेहतरीन क्लोज रेंज गन स्किन के तौर पर भी जाना जाता है।

SCAR – Megalodon Alpha

SCAR – Megalodon Alpha गन स्किन शार्क थीम बेस्ड है। इस गन के जरिए आप दुश्मन के हेलमेट और वेस्ट पर जबरदस्त वार कर सकते हैं। इस गन की एक खामी यह है कि इसकी रिलोड स्पीड थोड़ी कम है। इसको नजरअंदाज कर दें, तो इस गन के साथ आप गेम में आराम से जीत हासिल कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

UMP – Booyah Day

UMP – Booyah Day भी फ्री फायर मैक्स गेम की शानदार UMP गन स्किन है। इस गन स्किन की रिलोड स्पीड भी शानदार है। इसके साथ ही यह गन स्किन दुश्मन को दोगुना डैमेज पहुंचाने में मदद करती है।